सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राव तुलाराम सिंह- यदुवंशी राजा

राव तुलाराम सिंह 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। इनका जन्म हरियाणा राज्य के रेवाड़ी शहर के रामपुरा गाँव में एक अहीर परिवार में 09 दिसम्बर 1825 कों हुआ था। इनके पिता का नाम राव पूरन सिंह तथा माता जी का नाम ज्ञान कुँवर था। इनके दादा का नाम राव तेज सिंह था। इनके पिता राव पूरन सिंह लालची, महत्वाकांक्षी,  झगरालु किस्म का व्यक्ति था।  इनका पढ़ाई लिखाई भी आधा अधुरा ही था। यह सभी भाईयों में सबसें बड़ा था पर लालच और स्वार्थ के कारण छोटें भाई का विश्वास नहीं जीत सका। पर इनकी पत्नी ठीक इनके विपरीत विचार की समृद्ध महिला थी। यादव माता कुंती के समान दृढ़संकल्प, अटूट धैर्य और शीलवान व्यक्तित्व की महिला थीं। इनकें सरल स्वभाव के कारण सभी लोग माता साहिबा कहा करते थें। इसी धर्म-परायण ज्ञान कंवर कें कोंख सें भारत रत्न, महान स्वतन्त्रता सेनानी और वीर तुलाराम सिंह यादव का जन्म हुआ। तुलाराम सिंह के पिता मानसिक असंतुलन और क्रोधी स्वभाव कें कारण अपने पुत्र पर ध्यान केंद्रित नही कर पातें थें। इसलिए तुलाराम सिंह यादव के चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण का जिम्मेदारी उनकी माता श्री को ही था। पुरन सिंह यानी तुलाराम सिंह के पिता का अचानक मृत्यु हो जाता हैं। उस वक्त तुलाराम बहुत कम उम्र का था। पिता के गुजरने के बाद ज्ञान कवर की सारी ध्यान तुलाराम के चरित्र और व्यक्तित्व पर टीक गई। इनकी माता तुलाराम को अलग अलग विषय के शिक्षकों कों उनके जीवन निर्माण में लगा दी। कुछ वर्षों में हीं तुलाराम सभी विषयों के अच्छे जानकार हों गए। उसके बाद गुलाम नवी आजाद सें सैन्य कुशलता का पूर्ण प्रशिक्षण दिलवाया गया।

तुलाराम अब कुशल रणनीतिकार, बलवान योद्धा और शासन व्यवस्था के बड़े धुरंधर बन चूके थें। तुलाराम प्रत्येक दिन अपनें मित्र और सगें रिस्तेदारों कें साथ खाना खाने के आदी हो चूके थें। पूर्ण यौवन आने पर तुलाराम की तीन शादियाँ सामन्ती परम्परागत से हुए। एक में कोई संतान नहीं, दुसरें में भी कोई संतान नहीं हुए लेकिन तीसरी पत्नी सें पुत्र युधिष्ठिर सिंह का जन्म हुआ। तुलाराम पुत्र जन्म होने से बेहद खुश था। बड़े धूमधाम से पूरे राज्य में सभी को सुचित किया और खान-पान की व्यवस्था सभी के लिए अनोखे अंदाज में किया। तुलाराम का सारा गुण अपने दादा से मिलता जुलता था। वह अंगेजों द्वारा जीता हुआ राज्य वापिस लेने पर आतुर दिखते थें उनके दादा का एक एक बात तुलाराम के मन में चिपक गया था। इसलिए वह अंग्रेजों से युद्ध कर उस पुराने राज्य को अपने वश में लेना चाहता था।

इनका ताकत और इनके तलवार का गुंज हरियाणा के जंगल में छुपे दुश्मन के कानों तक गुंजता था। राव तुलाराम कें वीरता सें भयभीत दुश्मन हरियाणा के बाहर ही अपना सम्राज्य सीमित रखा था। तुलाराम कें कडे मिजाज कें कारण दुश्मन अंग्रेज  एक कदम उठानें से पहलें सौ बार सोचनें कों मजबूर था। हरियाणा से दिल्ली तक इनकें पराक्रम और बहादुरी का प्रभाव लोगों के कानों में गुंजता रहता था। हरियाणा राज्य में इन्हें “ राज नायक” माना जाता है। विद्रोह काल में, हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके से सम्पूर्ण बिटिश हुकूमत को अस्थायी रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिको की, सैन्य बल, धन व युद्ध सामाग्री से सहता प्रदान करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है। अब वह समय आ ही गया जिसका तुलाराम बेसब्री सें प्रतिक्षा कर रहा था। अंग्रेज़ों के उद्दण्ड शासन सें वहा के किसान व मजदूर बहुत परेशान रहते थें। किसान व मजदूर सें मजदुरी कराता था और कुछ ही हिस्सा किसान को देता और सब अनाज अपने बैरक में लें कर चला जाता था। किसान व मजदूर वर्ग कें लोगों कों बिल्कुल मजबूर कर दिया था। लोग दाने दाने को मोहताज था पर उन क्रुर अंग्रेजों तनिक भी दया नहीं आता था। इतना ही नहीं ,उस किसान व मजदूर के धन को तो लूटा ही जाता था पर साथ ही धर्म को भी भ्रष्ट करनें का कसम खा रखा था। इन सभी परिस्थिति से तुलाराम सिंह यादव भली-भांति अवगत था। बस एक चिंगारी के इंतजार में अपनी वीरता पर कुढ रहा था।

सही समय की पुकार सुन राव तुलाराम सिंह यादव 11 मई 1857 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रचण्ड प्रहार के साथ कुद पड़े। अम्बाला से लेकर मेरठ दुर्ग तक आग भड़क गया था बस उसको सिर्फ गतिशील करना शेष रह गया था। तुलाराम और उसके चचेरे भाई नें मेरठ और अम्बाला के सभी गलियों के दिवारों पर “अंग्रेज वे ईमान और मक्कार है, इस पर कोई विश्वास मत करना” लिखवाकर चिपका दिया”। तुलाराम अपने सभी सैनिक बलों के विद्रोह में कुद गया और अपने भाई सें सैन्य अभ्यास करने को कहा। यह भी आदेश दिया कि अगर कोई कमी महसूस हो तो पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त सैनिक को नियुक्त कर तैयार रहना। तुलाराम के वीरता और युद्ध निपुनता के सामने अंग्रेजी सैनिक कि एक भी न चली और तुलाराम के सामने घुटनें टेक दिया। कुछ समय बाद फिर अंग्रेजी सैनिक उठ खड़ा हुआ और तुलाराम के वीर योद्धा के साथ युद्ध शुरु कर दिया पर परिणाम वही हुआ जो तुलाराम चाहता था। तुलाराम दुश्मन को ललकारते हुए अपनें सैनिकों कों कहा “वीर तुम घबराओं नहीं, हिम्मत न हारों……

गाजियों में बू रहेगी जबतक ईमान की।

तख्त लंदन तक चलेगी तोप हिन्दुस्तान की”।।

अंतत: तुलाराम अंग्रेजी हुकूमत के पिंजरें से सभी किसान व मजदूर को आजाद कराया और अपने कब्जे में 447 गांवों को पक्का किया। इस असफलता से बौखलाए अंग्रेज पुन: अपनी 1500 सैन्य कमांडर के साथ रेवाड़ी शहर के रामपुरा किला के तरफ चल पड़ा। वहा पहुँचते ही ही तुलाराम सिंह यादव के राज्य में निहत्थे किसान व मजदूर पर आक्रमण शुरु कर दिया। प्रतिकार में तुलाराम के सैन्य कमांडरों ने मोर्चा संभाला और युद्ध क ई  दिनों तक चलता रहा। दोनों तरफ सें युद्ध सामग्री कम होने लगे। बंदूक और तोपों की गरमाहट बिल्कुल स्थिर हो गई तब उस मैदान में अंग्रेज का जेनरल शावरस पहुंचा तो उसें मायूसी हाथ लगा। शावरस ने कहा “ तुलाराम बहुत चतुर व्यक्ति था; उसने बड़ी तैयारी कर रखीं थी।“ अंग्रेज को इस हार से बड़ा गहरा दुख हुआ। तुलाराम अंमबाला,जींद, पटियाला और हरियाणा के साथ साथ कई अन्य राज्य के सम्राट बन बैठा। अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने के उद्देश्य से एक युद्ध लड़ने के लिए मदद लेने के लिए उन्होंने भारत छोड़ा तथा ईरान और अफगानिस्तान के शासकों से मुलाकात की, रूस के ज़ार के साथ सम्पर्क स्थापित करने की उनकी योजनाएँ थीं।

1857 की क्रांति में राव तुलाराम ने खुद को स्वतंत्र घोषित करते हुये राजा की उपाधि धारण कर ली थी। नवम्बर माह के दिन लगभग 12 बजे अंग्रेजी सैनिक के साथ ऐतिहासिक युद्ध शुरु हो गया। यह युद्ध लगभग छह घंटों तक लगातार चला। इस युद्ध में तुलाराम और इनकें सैनिक पुरा युद्ध कौशल का परिचय दिया। इस युद्ध के बारें में लेखक मालेसन लिखते हैं,” यह युद्ध एक वीरता पूर्ण युद्ध हुआ था। शत्रु इतनें साहस और वीरता कें साथ पहलें कभी नही लडा था। न वे डरे, न वें कतराये, इतना भयंकर और विकट प्रहार हमारी सेंना पर किसी ने नहीं किया था। ब्रिटिश हुकूमत इससे पहले कभी इतनी प्रचंड प्रहार कभी नहीं देखीं थी।“ तुलाराम अपने भाई किशन सिंह को इशारा किया और दोनों छोर सें गोलियों का बौछार कर दिया। गोली और बंदुक कि तरतराहट नें अंग्रेजी सैनिक कों लाचार और विवश कर दिया। लेकिन धोखें सें अंग्रेज का एक गोली अंत में किशन राव कों लग गई, यह देख तुलाराम कुछ क्षण के लिए घबरा गए पर अपनी हिम्मत न हारी और मन में प्रतिशोध का ज्वाला धधक उठा फिर चट्टान के भांति अंग्रेज के खिलाफ बिगुल फूक कुद पड़े। इस बार कि ज्वाला और तेज थी ,अंग्रेजी सैनिक को बिजली करेंट के तरह प्रहार कर छत बिछत कर दिया। हारे बिखरे अंग्रेज के लिए एक कवि लिखतें हैं, “काट डारे कटक,पछाड डारे गोरे सब।

                                             मार मार गोरों कों गुरुर गरब गारे हैं।

                                             झपट जरनेल करनेल को कबाब कियों।

                                             उखरें अंग्रेज भागें, सुध भी बिसारे हैं।

                                             खेत छोर गए खाकी बाकी सिखों में न्याय।

                                             काट काट तरबारन सू, किरचे कर डारे हैं।

                                             धन्य तुलाराम राव! यदुकुल शूरवीर आप।

                                             घमण्डी फिरंगियों के तैं ही मान मारें हैं”।

यह विजय काल बहुत दिन नही चली। अंग्रेज फिर सें तुलाराम के खिलाफ निर्णायक जीत के तैयारी में जुट गए और अपनी युद्ध कौशल और अधिक सैन्य संख्या पर गम्भीरतापूर्वक कार्य में लग गया। जब वह पुरी तैयारी कर लिया तब उससें अधिक ताकत और कौशल, पर्याप्त बम, तोप, लगभग 25000 हजार सैनिकों के साथ तुलाराम सिंह पर प्रचण्ड प्रहार शुरु कर दिया। इस बात का तनिक भी भनक नही था तुलाराम सिंह और उसके खुफ़िया टीम कों, परिणाम यह हुआ कि जीत पुनः हार में बदल गई और अंग्रेज फिर तुलाराम के साथ अन्याय करना शुरु कर दिया। उस वक्त तुलाराम के साथ उसकी पत्नी और दुधमुहा पुत्र बालक युधिष्ठिर सिंह भी गोद में पल रहा था। जान बचाने के लिए हर दिन तुलाराम व माता ज्ञान कुँवर पहाड़ और जंगल का सहारा लिया करती थी। कई महीनों तक इसी तरह गुमनाम की जीवन अँधेरी रात में बिताती रहीं। पर वीर अपनी वीरता कभी नहीं खोता हैं। वीर तुलाराम पुनः परिवार के मोह का त्याग करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ एक संयंत्र में लग गए और अपनें साथी सें मिलनें राजस्थान के राजा ताराचंद और हरसहाय के पास पहुंच गया।तुलाराम अपने मित्र के साथ राजस्थान के सभी राजाओं से मिलकर उनकी स्वाभिमान के साथ जोड दिया। सभी स्तर पर तुलाराम को मदद का आश्वासन मिला और कहा कुछ रूसी राजाओं का भी सहयोग जरूरी है। तुलाराम रुसी और ईरानी राजाओं के संपर्क मे लगातार बने हुए थें। वह पुनः सभी के सहयोग सें अंग्रेज के खिलाफ निर्णायक युद्ध लडना चाहतें थें। तुलाराम अंतिम सांस तक यही चाहते थें कि भारत कें भूमि कों कलंकी अंग्रेजी हुकूमत सें आजाद रखें। इसी उद्देश्य के साथ वह भ्रमण कार्यक्रम में लगे थें पर हमेंशा कुछ भी एक जैसा नहीं रहता हैं। जब वह अफगानिस्तान के काबुल शहर पहूचें तब उनकों अस्वस्थ होनें का एहसास होनें लगा और धीरे धीरे शरीर कमजोर भी होने लगा पर उनकें अंदर हौसला कमजोर नही हुआ था। वही वीरता वाली ज्वाला धधक रही थी।

तुलाराम जख्मी तों पहलें ही हों चूकें थें उसी हालात में हिम्मत न हारते हुए अपनी सैन्य ताकत बढानें कें उद्देश्य से आगे बढ़ते रहें पर काबुल में उनकी हालत खराब होना शुरु हो गया और काफी बिमार हों गए। काबुल में भी उनकें सेवा भाव में कोई कमी नहीं आई। भारतीय मूल कें सभी व्यपार अपनें स्तर से बहुत बढ चढ़कर तुलाराम का सेवा समर्पित किया। सही उपचार संभव नहीं होनें कें कारण तुलाराम का शरीर गिरता जा रहा था। कुछ दिनों बाद उनका बोलना चालना भी कम होने लगा और अन्न भी ग्रहण नहीं कर पाते। अन्न त्याग करने के कुछ दिनों बाद अल्पायु में वीर गति को प्राप्त हुआ। ऐसे ही वीर के लिए कवि लिखतें हैं, “वीर तुम बढ़े चलों, धीर तुम बढ़े चलों, देखों आगें क्या होता हैं, भाग्य न सब दिन सोता हैं”। 1857 की क्रांति में भागीदारी के कारण ब्रिटिश हुकूमत ने 1859 मे, राव तुलाराम की रियासत को जब्त कर लिया था। परंतु उनकी दोनों पत्नियों का संपत्ति पर अधिकार कायम रखा गया था। 1877 में उनकी उपाधि उनके पुत्र ‘राव युधिष्ठिर सिंह’ को अहिरवाल का मुखिया पदस्थ करके लौटा दी गयी। आज के दौर में भी वीर तुलाराम का पराक्रम और अविस्मरणीय योगदान देश के युवा पीढ़ी में गुंज रहा हैं। हरियाणा राज्य से दिल्ली तक तुलाराम सिंह यादव का इतिहास बहुत स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं। देश के राजधानी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण जगह पर राव तुलाराम का भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित हैं जों वीर तुलाराम की वीरता को प्रकाशित करता हैं। 

राव तुलाराम के नाम सें ही अंग्रेजी हुकूमत का सिंहासन कापनें लगता था और अंग्रेज बचनें का रास्ता ढूंढने लगता था। 1857 विद्रोह का महानायक तुलाराम को ही संपूर्ण भारत वर्ष मानता हैं पर दुख इस बात से कभी कभी महसूस होता हैं कि आजादी के बाद जिन सत्ता में देश कि वागडोर थी, वह बिल्कुल हमारें भारत रत्न के साथ न्याय नहीं किया हैं। उन दिनों के लेखक और गीतकार, कवि और साहित्यकारों नें अपनी कलम आजादी सें नही चलाई। सत्ता शक्ति के अनुरूप बड़े वीर के वीरता को जानते हुए भी अपनें कलम कि ताकत चुराई। जिन वीर का वीरता हिंदुस्तान से अफ़गानिस्तान के धरती तक गुंज रहा हों उनकें लिए भारत में हीं इतिहास का पन्ना कैसें छोटा हो गया। ना जानें ऐसे कितनें भारत के वीर सपुत थें जिनकें रगों में देश प्रेम और पराक्रम भरा हुआ था पर कलमकारों नें और इतिहासकारों नें अपनें भारत रत्न के साथ न्याय करनें में कंजूसी किया हैं। मुझें भारत पुत्र होने पर गर्व महसूस होता हैं और ऐसें यदुवंश वीर के वीरता सुनकर देश प्रेम और पराक्रम जाग उठता हैं। तुलाराम भारत पुत्र होने का वास्तविक कर्तव्य निभाया है इसलिए तुलाराम नायक ही नहीं महानायक कहलाया हैं। भारतीय डाक टिकट पर इसी महानायक तुलाराम का चित्र चित्रित है। हरियाणा और दिल्ली में कई सड़क भी इनके नाम पर रखा गया हैं। पंडित दीनदयाल सें प्रेरित होकर बड़े स्तर पर गोशाला का निर्माण कराया जिसमें कुछ ही समय बाद लगभग पांच हजार गायों की सेवा हुआ करता था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...