बाल गृह के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह के तहत बच्चों के बीच आयोजित कार्यक्रम खेल कूद, गीत संगीत, भाषण, मिथिला पेंटिंग इत्यादि गतिविधियों की जानकारी साझा किया। बच्चे के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चे के साथ उनके देखरेख संरक्षण और अधिकार को सुनिश्चित करने को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कुमारी गुंजन के अध्यक्षता एवं सदस्य अजीत कुमार मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्य कमला कुमारी, संदीप कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विद्वान पैनल अधिवक्ता मांडवी कुमारी, कार्ड्स संस्था नारायण मजूमदार, सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर झा, सेंटर डायरेक्ट के प्रतिनिधि सिम्मी मिश्रा, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि नारद मंडल, के द्वारा बच्चों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को उनके जीवन और उज्जवल भविष्य को लेकर मार्गदर्शन किया गया।
बाल अधिकार दिवस के इस उल्लक्ष्य पर सबसे खास विषय ये रही की बाल कल्याण समिति दरभंगा के द्वारा बहेरी प्रखण्ड के एक गांव के चार बच्चे की माता को घर छोड़ने से बेघर हो रहे उन चारों बच्चों को उनके अधिकार को सुनिश्चित करते हुए सभी बच्चों को परिवार में पुनर्वासित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय संबोधन और मेडिटेशन से किया गया। यह कार्यक्रम साधारण तौर तरीके से होते हुए भी अति महत्वपूर्ण रहा, जहां देश के भविष्य को सुरक्षित करने की बात हो वहां और कुछ बड़ा नही हो सकता।
डाॅ रमण कुमार राजेश (चिंतक व लेखक)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें