दरभंगा: प्रखंड हनुमान नगर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो में संयुक्त रूप संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सियाराम राय,एच.एम जितेन्द्र कुमार, एवं बुनियादी की एच एम रेखा कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर शुभम करोति कल्याणम , आरोग्यम धन संपदा.... श्लोक से सर्व कल्याण को याद किया। बाद में सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हर भारतीय की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करने की जरूरत है । मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। आगे उन्होंने स्वलिखित भारतीय संविधान की आत्मकथा को सुनाते हुए कहा कि "मैं भारतीय संविधान बोल रहा हूं,अर्थात विश्व का सबसे पुरातन संविधान । मेरी जड़ें वैशाली लिच्छवी गणतंत्र से जुडी हुई हैं तो फैलाव दुनियां के कई देशों को स्पर्श करता है ..." इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भारतीय संविध...
दिनभर व्यस्त रहने के लिए बहुत सी चीजें हैं, लेकिन उनमें ज्ञानवर्धक बातें नहीं होतीं। इस संस्था के माध्यम से, हमारा प्रयास है कि हम आपको समाज कल्याण और मुफ्त शिक्षा अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करें।"