दरभंगा: प्रखंड हनुमान नगर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो में संयुक्त रूप संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सियाराम राय,एच.एम जितेन्द्र कुमार, एवं बुनियादी की एच एम रेखा कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर शुभम करोति कल्याणम , आरोग्यम धन संपदा.... श्लोक से सर्व कल्याण को याद किया। बाद में सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हर भारतीय की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करने की जरूरत है । मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए।
आगे उन्होंने स्वलिखित भारतीय संविधान की आत्मकथा को सुनाते हुए कहा कि "मैं भारतीय संविधान बोल रहा हूं,अर्थात विश्व का सबसे पुरातन संविधान । मेरी जड़ें वैशाली लिच्छवी गणतंत्र से जुडी हुई हैं तो फैलाव दुनियां के कई देशों को स्पर्श करता है ..."
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भारतीय संविधान से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर शानदार मॉडल को प्रस्तुत किया। छात्रा प्रिया और उर्मिला ने संवैधानिक विकास यात्रा, गौतम कुमार ने संविधान सभा, प्रिन्स राज ने मौलिक अधिकार, गीतांजलि और साक्षी ने मौलिक कर्तव्य, मनोकामना ने आठवीं अनुसूची में वर्णित भारतीय भाषा, कृष्णा ने चुनाव आयोग, साक्षी ने कार्यपालिका,गोविंद ने सामाजिक न्याय, रासबिहारी और कृष्ण बिहारी ने न्यायपालिका, आदित्य राज ने बाल अधिकार अंजलि,मीनाक्षी और स्वाति ने शिक्षा के संवैधानिक अधिकारों से सम्बन्धित नवाचारी मॉडल्स को प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सियाराम राय ने कहा कि आज हमलोग संविधान के माध्यम से ही अपने अधिकारों को जान पाते हैं। वही शिक्षक गौतम जौहरी ने कहा कि भारतीय संविधान कठोर और लचीलेपन का अद्भुत समन्वय है। बाल अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए सोनू यादव ने कहा कि बाल अधिकार प्राकृतिक है जिसके माध्यम से कोई बच्चा समाज में सशक्त नागरिक बन सकता है। शिक्षक संजय राय ने छोटी छोटी गतिविधियों के माध्यम से भी संविधान को सीखने पर बल दिया वहीं प्रदीप कुमार राय ने भारतीय न्यायपालिका की विशेषता पर बल दिया। मो आफताब आलम ने सामाजिक सद्भाव, मो आमिर खान ने संविधान सभा, रंजीत कुमार सिंह ने मौलिक अधिकार तथा देवेंद्र प्रताप सिंह ने मौलिक कर्तव्य पर अपनी बातों को रखा।
महिला अधिकारों की चर्चा करते हुए डॉ अन्नू कुमारी ने कहा संविधान ने शुरुआती दिनों से ही महिला और पुरुष को समान अधिकार दिया है। आज महिलाएं इन अधिकारों के कारण ही हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है।
मंच संचालन करते हुए डॉ रमण कुमार राजेश ने संविधान में वर्णित सामाजिक न्याय पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षक शंभूनाथ राय ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के उच्च आदर्शों का दर्पण है। इसे हम सबों को पालन करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकों और बच्चों के प्रति आभार प्रकट किया।
मौके पर शिक्षक सुजीत कुमार चौधरी, मुकेश चौधरी, अनुराग कुमार मंडल, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें