आनंद भवन कोठी बिहार के गोपालगंज ज़िले में स्थित बिसुनपुरा के ज़मींदार खानदान की कोठी है। इसका निर्माण 1950 में करवाया गया था। बँटवारे से पहले इस खानदान के पास 3,000 बीघा कृषि योग्य भूमि थी। अगल-बगल के रजवाड़े भी इनकी शान-ओ-शौकत के सामने फीके पड़ते थे। इसी खानदान से आदरणीय ध्रुवनाथ चौधरी जी हैं, जो गोपालगंज ज़िले की बरौली विधानसभा से इकलौते निर्दलीय विधायक रहे हैं। विधायक बनने से पहले चौधरी साहब पूरे गोपालगंज ज़िले में OBC समाज के इकलौते पहले ब्लॉक प्रमुख थे। आज भी इनके पास लगभग 1,000 बीघा खेती है।
इनका राजनीतिक प्रभाव ऐसा था कि इन्होंने अपने सहयोगी 7 विधायकों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनवाया था। चौधरी साहब का जन्म गोपालगंज ज़िले की निमुइया पंचायत के बिसुनपुरा गाँव में एक संपन्न ढढ़होर यदुवंशी ज़मींदार परिवार में हुआ था। बचपन से ही सुख-सुविधाओं में रहे चौधरी साहब हमेशा सबकी मदद के लिए अपने धन और बल से बेबाक तरीके से सबका सहयोग करते थे और अपना क्षत्रिय धर्म निभाते थे। यही कारण है कि जनता ने अपना प्यार और दुलार दिखाते हुए इन्हें निर्दलीय विधायक चुना। इनकी पारिवारिक परंपरा के अनुसार, इनके घर में अपने इष्टदेव श्री कृष्ण भगवान को 5 पीढ़ियों से लगातार प्रतिदिन भोग लगाया जाता है तथा सूतक काल के दौरान ब्राह्मण से भोग लगवाया जाता है।
इस परिवार की ज्ञात वंशावली चौधरी अभिलाख जी तथा उनके पुत्र चौधरी जिउत और उनके पाँच पुत्रों (सीताराम चौधरी, मोती चौधरी, लखन चौधरी, बेगा चौधरी और रिकवी चौधरी) से है। इनमें से लखन चौधरी के भी पाँच पुत्र हुए, जिनमें ध्रुवनाथ चौधरी जी भी शामिल हैं। बिहार में ढढ़होर यादव केवल उत्तर प्रदेश से सटे ज़िलों में बहुत ही कम संख्या में पाए जाते हैं, लेकिन वे काफी संपन्न हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें