आज अलीनगर प्रखंड क्षेत्र किरतपुर गाँव स्थित डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन कार्यालय में सांगठनिक कार्य से बिहार ड्राइवर एशोसियेशन के सदस्य एंव दरंभगा जिला के जिला प्रभारी श्री हुकुमदेव यादव जी का आना हुआ और अलीनगर प्रखंड क्षेत्र नरमा पंचायत के पूर्व सरपंच श्री रामदेव यादव जी का भी आना हुआ। लम्बे समय तक फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ रमण राजेश जी से साकारात्मक वार्तालाप हुई । फाउंडेशन कार्यालय में मिथिला परम्परागत उन्हें संस्थापक डाॅ रमण राजेश जी एंव सामाजिक कार्यकर्ता दुखी यादव जी के द्वारा पाग चादर व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद फाउंडेशन परिवार के अन्य सदस्य थें।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें