दिनांक 09/11/2026 को डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के कार्यालय पर हमारे क्षेत्र के जाने माने सन्मार्ग पेपर के पत्रकार श्री प्रमोद कुमार जी और Etv के पत्रकार मो. कामरान जी का आना हुआ। क्षेत्र के बारे में इन लोगों से समझने का अवसर मिला। दोनों लोग बहुत नेक इरादा के साथ क्षेत्र में अपना पत्रकारिता करते है। दोनों लोगों को फाउंडेशन के सौजन्य से मेरे द्वारा परम्परागत पाग और चादर से सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर गुरूकुलम् के तेज तर्रार युवा निदेशक श्री सुमन कुमार भी उपस्थित रहे।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें