
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान भारतीय इतिहास में अविस्मरणीय है। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा पर आधारित राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम संवैधानिक मूल्यों का पालन करेंगे, लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे तथा एक समतामूलक, शिक्षित और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। मौके पर उपस्थित संजय कुमार राय, श्री शम्भू नाथ राय, चंदन कुमार झा, रितेश कुमार, विकास कुमार, , संतोष यादव, गुरुकुलम् किरतपुर के निदेशक सुमन कुमार व अन्य थे।
देश में ना कोई उंचा हैं, ना को नीचा हैं।
बाबा साहब नें सबकुछ संविधान में सींचा है।।
-> डाॅ रमण कुमार राजेश
(सामाजिक चिंतक व लेखक)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें