हर समाज में अनेकों चुनौतीपूर्ण समस्याए है...इस सबके वाबजूद डाॅ रमण राजेश सर के मार्गदर्शन में हर दिन एक नई उर्जा मिलती रही है और अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मददगार सिद्ध होती रही है। बचपन से ही यें चहुंमुखी प्रतिभा के धनी रहे है..अपने मृदुल स्वभाव, संघर्ष और समर्पण से आज अलीनगर सहीत दरंभगा जिला वासियो को डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के माध्यम से एक मजबूत दिशा देते रहे है।
आजकल लोग तथाकथित सफेदपोश नेताओ के प्रभाव में तथाकथित समाजसेवी हो रहे है पर उन्हें यह नही पता है कि समाजवाद क्या है? और कर्तव्य क्या है? लेकिन अपने आपको समाजसेवी का तगमा लगा कर घुम रहे है। हम बहुत गर्व से कहना चाहते है कि हर व्यक्ति को स्वच्छ समाज निर्माण कार्य करने के लिए डाॅ रमण राजेश सर से सेवा और समर्पण सीखने की जरूरत है।
जिस गांव को आसपास के लोग अशिक्षित और अनपढ के नाम से सम्बोधित किया करते थे, लेकिन आज उसी गाँव को डाॅ साहब के अच्छे पहल से लोग बड़े गर्व से नाम लेते है और अपने बच्चों को उसी गाँव के गुरुकुलम् परिवार से जोड़ते है। आज लोगों का अटल भरोसा है कि डाॅ साहब के मार्गदर्शन में मेरे बच्चें सही मार्ग पर चलेगें और अपने सफलता को बहुत आसानी से प्राप्त कर लेगें। मुझे इस बात पर विशेष गर्व महसूस हो रहा है की सर के मार्गदर्शन मे शैक्षणिक कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है और आगे भी इसी तरह प्राप्त होता रहेगा।
लेख:- सुमन कुमार (निदेशक- गुरुकुलम् किरतपुर)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें