किरतपुर, दरभंगा। श्री श्री 108 सार्वजनिक छठ पूजा समिति डीहवार बाबा स्थान, किरतपुर पूबाई टोल। आज हमारे छठ घाट पर आदरणीय Dr-Raman Kumar Rajesh जी के साथ गजेंद्र जी, संजय जी, पंकज जी, चंद्रवीर जी एवं सुजीत कुमार जी का आगमन हुआ। साथ ही हमारे नवयुवक साथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित अतिथियों एवं साथियों ने घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपना बहुमूल्य समय दिया। आप सभी का इस पावन अवसर पर आगमन हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। छठ महापर्व को सफल, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में हमारे सभी नवयुवक साथियों का सहयोग सराहनीय है। सभी साथियों के मेहनत, समर्पण और एकजुटता को दिल से नमन। आप सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
घाट व्यवस्थापक: हुकुमदेव यादव (जिला प्रभारी) लेखन:- हुकुमदेव यादव। जय छठी मैया! 🙏 जय हो सूर्य देव! 🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें