सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में संविधान दिवस मनाया गया

दरभंगा: प्रखंड हनुमान नगर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो में संयुक्त रूप संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सियाराम राय,एच.एम जितेन्द्र कुमार, एवं बुनियादी की एच एम रेखा कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर शुभम करोति कल्याणम , आरोग्यम धन संपदा.... श्लोक से सर्व कल्याण को याद किया। बाद में सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हर भारतीय की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करने की जरूरत है । मौलिक अधिकारों के साथ साथ मौलिक कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए।  आगे उन्होंने स्वलिखित भारतीय संविधान की आत्मकथा को सुनाते हुए कहा कि "मैं भारतीय संविधान बोल रहा हूं,अर्थात विश्व का सबसे पुरातन संविधान । मेरी जड़ें वैशाली लिच्छवी गणतंत्र से जुडी हुई हैं तो फैलाव दुनियां के कई देशों को स्पर्श करता है ..."  इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भारतीय संविध...
हाल की पोस्ट

संविधान दिवस मनाया गया: डाॅ रमण कुमार राजेश

भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा उसके मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करने की प्रेरणा देना है।  भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने का संदेश देता है। यह हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान भारतीय इतिहास में अविस्मरणीय है। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा पर आधारित राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम संवैधानिक मूल्यों का पालन करेंगे, लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे तथा एक समतामूलक, शिक्षित और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण...

कमला आरती का महत्व

आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता का अनुपम संगम। भारत की संस्कृति में नदियों को केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन, आस्था और सभ्यता का आधार माना गया है। भारतीय परंपरा में नदियों को माता का दर्जा दिया गया है। गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा और अन्य पवित्र नदियों की तरह बिहार की पावन कमला नदी का भी अपना धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। कमला नदी मिथिलांचल की जीवनधारा मानी जाती है। इसके किनारे आरती करना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, मन की शांति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कमला आरती का धार्मिक महत्व:- हिंदू धर्म में आरती को ईश्वर के प्रति श्रद्धा, समर्पण और भक्ति प्रकट करने का माध्यम माना गया है। जब श्रद्धालु कमला नदी के तट पर दीप प्रज्वलित कर आरती करते हैं, तो वे नदी को माता के रूप में नमन करते हैं। दीपक की लौ, घंटियों की ध्वनि, शंखनाद और सामूहिक भजन का वातावरण मन को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है। ऐसी मान्यता है कि नदी के किनारे पूजा-अर्चना करने से मन में सकारात्मकता, शांति और श्रद्धा का भाव विकसित होता है।

बाल अधिकार संरक्षण: अजित कुमार मिश्र

दरंभगा: बाल अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर वृहद आश्रय गृह दरभंगा जिला अन्तर्गत भराठी के सभागार में बालक और बालिकाओं के साथ संरक्षण सप्ताह की समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन और बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान से किया गया। तरुण निदान के तहत आयोजित कार्यक्रम की प्रारंभ में आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों को उनके संरक्षण सुरक्षा और अधिकार को सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य है, समाज को भी अपने आस पड़ोस के बच्चों के प्रति बनना होगा संवेदनशील, उन्होंने टूटते परिवार, अंतर्कलह से जूझ रहे समाज के वजह से समाजीकरण कमजोर हुआ है,परिणामस्वरूप बाल बोध उचित देखरेख नियंत्रण निगरानी और मार्गदर्शन के कारण नशा और कुसंगति का शिकार होकर मुख्य धारा से भटकटे जा रहे है। बाल गृह के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह के तहत बच्चों के बीच आयोजित कार्यक्रम खेल कूद, गीत संगीत, भाषण, मिथिला पेंटिंग इत्यादि गतिविधियों की जानकारी साझा किया। बच्चे के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चे के साथ उनके देखरेख स...

संस्कारों का हास: डाॅ रमण कुमार राजेश

आज का समाज विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर सामाजिक प्रश्न भी खड़ा हो रहा है कि आखिर हमारे समाज में समाजवाद, मानवीय संवेदना, नैतिकता और संस्कारों का ह्रास क्यों हो रहा है? जिस समाज की पहचान कभी आपसी प्रेम, भाईचारा, सहयोग, त्याग, सेवा और सम्मान से होती थी, आज उसी समाज में स्वार्थ, प्रतिस्पर्धा, दिखावा, भेदभाव और व्यक्तिगत लाभ की भावना बढ़ती दिखाई दे रही है। 1. समाजवाद का वास्तविक दृश्य:- समाजवाद का मूल उद्देश्य समाज में समानता, न्याय, भाईचारा और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित करना है। इसका अर्थ केवल आर्थिक समानता नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अवसर और अधिकार देना भी है। आज समाज में निम्नलिखित प्रवृत्तियाँ समाजवादी विचारधारा को कमजोर कर रही हैं:-  स्वार्थ की भावना: सामूहिक हित की अपेक्षा व्यक्तिगत लाभ को अधिक महत्त्व दिया जा रहा है।  आर्थिक असमानता:- अमीर और गरीब के बीच की दूरी सामाजिक अवसरों को प्रभावित कर रही है।  जातिवाद और भेदभाव:- जाति, धर्म, वर्ग और आर्थिक स्थिति के आधार पर लोगों ...

डाॅ रमण राजेश ने लिया छठ घाट का जायजा: हुकुमदेव यादव

किरतपुर, दरभंगा। श्री श्री 108 सार्वजनिक छठ पूजा समिति डीहवार बाबा स्थान, किरतपुर पूबाई टोल। आज हमारे छठ घाट पर आदरणीय Dr-Raman Kumar Rajesh जी के साथ गजेंद्र जी, संजय जी, पंकज जी, चंद्रवीर जी एवं सुजीत कुमार जी का आगमन हुआ। साथ ही हमारे नवयुवक साथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित अतिथियों एवं साथियों ने घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपना बहुमूल्य समय दिया। आप सभी का इस पावन अवसर पर आगमन हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। छठ महापर्व को सफल, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में हमारे सभी नवयुवक साथियों का सहयोग सराहनीय है। सभी साथियों के मेहनत, समर्पण और एकजुटता को दिल से नमन। आप सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। घाट व्यवस्थापक: हुकुमदेव यादव (जिला प्रभारी) लेखन:- हुकुमदेव यादव।           जय छठी मैया! 🙏 जय हो सूर्य देव! 🙏

फाउंडेशन ने पंचायत समिती सदस्य को दिया सम्मान

अलीनगर:- आज सुबह डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन कार्यालय किरतपुर में हरसिंगपुर पंचायत पूर्वी के समिती सदस्य श्री संजय कुमार पासवान जी का आना हुआ। संजय जी बहुत सरल स्वभाव के लोग है, इनकी मृदुल वाणी और सामाजिक हित का विचार स्वच्छ और समृद्ध है। संजय कुमार डाॅ रमण राजेश सर के एक अच्छे मित्र भी है..इसलिए मित्रवत मिलन, जरूर यादगार रहता है। संजय जी बेहद साधारण परिवार आते है पर इनकी सौम्यता साधारण से बिल्कुल भिन्न है। पंचायत समिति सदस्य के रूप में विगत दश वर्षों से कुशल प्रतिनिधित्व करते रहे है...इसीलिए आज फाउंडेशन इनके कुशल नेतृत्व और मृदुल स्वभाव को ध्यान में रखते हुए मिथिला परम्परागत पाग चादर व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद किरतपुर गाँव स्थित गुरुकुलम् किरतपुर के युवा संचालक व निदेशक सुमन कुमार थे। सुमन कुमार बहुत ही कम उम्र में एक कर्मठ और सशक्त विद्यालय संचालक बनें। आज इनके मार्गदर्शन में लगभग पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल मिल रहा है। अपने रचनात्मक कौशल से विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को एक बेहतर माहौल प्रदान करने में सफल रहे है। समय-समय पर इनके द...