अलीनगर:- आज सुबह डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन कार्यालय किरतपुर में हरसिंगपुर पंचायत पूर्वी के समिती सदस्य श्री संजय कुमार पासवान जी का आना हुआ। संजय जी बहुत सरल स्वभाव के लोग है, इनकी मृदुल वाणी और सामाजिक हित का विचार स्वच्छ और समृद्ध है। संजय कुमार डाॅ रमण राजेश सर के एक अच्छे मित्र भी है..इसलिए मित्रवत मिलन, जरूर यादगार रहता है। संजय जी बेहद साधारण परिवार आते है पर इनकी सौम्यता साधारण से बिल्कुल भिन्न है। पंचायत समिति सदस्य के रूप में विगत दश वर्षों से कुशल प्रतिनिधित्व करते रहे है...इसीलिए आज फाउंडेशन इनके कुशल नेतृत्व और मृदुल स्वभाव को ध्यान में रखते हुए मिथिला परम्परागत पाग चादर व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।
मौके पर मौजूद किरतपुर गाँव स्थित गुरुकुलम् किरतपुर के युवा संचालक व निदेशक सुमन कुमार थे। सुमन कुमार बहुत ही कम उम्र में एक कर्मठ और सशक्त विद्यालय संचालक बनें। आज इनके मार्गदर्शन में लगभग पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल मिल रहा है। अपने रचनात्मक कौशल से विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को एक बेहतर माहौल प्रदान करने में सफल रहे है। समय-समय पर इनके द्वारा समाज कल्याण के लिए भी सराहनीय कार्य किये जाते है। इस पुरे क्षेत्र में एक मात्र इनका हीं शैक्षणिक संस्थान गुरूकुलम् किरतपुर नाम से है, जहां शिक्षा और संस्कार का समन्वय देखने को मिल सकता है। आसपास के लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इनके विद्यालय को सर्वप्रथम पसंद करते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें