आज अलीनगर प्रखंड अंतर्गत अंटौर गांव निवासी भाजपा युवा नेता श्री प्रकाश सहनी डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन कार्यालय किरतपुर पहुंच कर जो सम्मान और स्नेह फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ रमण राजेश सर को दिया है , वाकई प्रसंशनीय है। प्रकाश भाई समाज के हर प्रकार के गतिविधि में शामिल होते है और सुन्दर समाज का कल्पना करते है। प्रकाश सहनी ने कहा सर का प्रेम भाव देकर हम उनके प्रेम में लीन हो गए। इस समाज के लिए डाॅ रमण राजेश सर बहुत बड़ी सम्पति समान है। इनके द्वारा कही गई एक एक बात बहुत बहुमूल्य है। आज इनका सानिध्य पा कर हम धन्य हो गए की ऐसे विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन मुझे मिला। इस दिये गए सम्मान के लिए प्रकाश सहनी को डाॅ रमण राजेश सर के तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद और आशीर्वाद भी दिए गए।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें