आज डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन कार्यालय पर किरतपुर गाँव निवासी डाॅ विजय कुमार यादव का आना हुआ। डाॅ विजय कुमार एक अच्छे चिकित्सक है और वर्षों से रांची शहर में सेवा प्रदान करते रहे हैं। आज संयोगवश उनका फाउंडेशन कार्यालय किरतपुर पर आना हुआ। लम्बे समय तक बातचीत हुई और अपने सेवा सम्बन्धी जिज्ञासा साझा करते हुए खुशी जाहिर किए। फाउंडेशन के तरफ से उनका सम्मान मिथिला परम्परागत पाग चादर व पुष्पगुच्छ से किया गया। मौके पर मौजूद फाउंडेशन के सदस्य एंव गुरुकुलम् किरतपुर के निदेशक सुमन कुमार व अन्य थें।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें