आज मंडल कारा लहेरियासराय दरभंगा में गांधी जयंती के अवसर पर जेल अधीक्षक, अध्यक्ष महोदया व जेल प्रशासन के सहयोग से स्वराज पीठ के तत्वाधान में श्री अजित कुमार मिश्र के अध्यक्षता में "सत्य अहिंसा और गांधी के विचारों पर" एक कुशल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुझे अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इस विषय पर अपनी विचार बंदियों के साथ साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज मुझे देश के उन महान व्यक्तित्व के विचारों पर बोलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो व्यक्ति नहीं सशक्त विचार हैं, नाम में हीं सत्य और अहिंसा का संचार हैं। जेल प्रशासन और सभी बंदियो का अनुशासन, धैर्य, सहयोगात्मक विचार और मजबूत आत्मविश्वास देखकर दिल प्रफुल्लित हो उठा। आज के इस प्रेरणादायक संगोष्ठी में उपस्थित शाशन, प्रशासन, मंचासीन व्यक्तित्व और सभी श्रोताओं को सहयोगात्मक व्यवहार के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

Good job ... inspiring work
जवाब देंहटाएं