डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के निदेशक सुमन कुमार के अध्यक्षता में आज फाउंडेशन हेडक्वार्टर पर हर्षोल्लास से गांधी जयन्ती मनाया गया है। गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं, गांधी व्यक्ति हीं नहीं गांधी मानवीय संस्कार हैं। गांधी जयंती भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश है, जो महात्मा गांधी के जन्मदिन के सम्मान में प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक और अहिंसा के दर्शन और रणनीति के अग्रदूत थे। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है ।
2007 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया। सुभाष चंद्र बोस द्वारा "राष्ट्रपिता" कहे जाने वाले गांधी के अहिंसक प्रतिरोध के सिद्धांतों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत के सफल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज हमलोग अपने टीम के साथ किरतपुर गाँव स्थित गुरुकुलम् कार्यालय में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए है। जीवन का अनमोल उपहार है सत्य अहिंसा और उत्कृष्ट विचार इसे करें हमलोग स्वीकार। मौके पर उपस्थित डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के निदेशक सुमन कुमार, सहयोग कर्ता रितेश कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार, संतोष यादव, आनंद मोहन यादव एवं कई अन्य थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें