सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुरहो ज़मीदारी, (मधेपुरा बिहार)

उत्तरी बिहार के मधेपुरा सुबे में स्थित है मजरौठ गोत्रीय मधु वंशी यादव क्षत्रियों की प्रतिष्ठित मुरहो ज़मीदारी, आधुनिक बिहार की संभवतः दुसरी सबसे बड़ी ज़मीदारी होने का गौरव मुरहो को प्राप्त है।

कालांतर में मधु वंशी मथुरा और सटे राजस्थान के इलाकों से विस्थापित हो पूरब दिशा में बड़े और बिहार के उत्तरी इलाकों में अपने आदि पुरुष महाराज मधु के नाम पर मधुबनी, मधेपुरा के इलाके आबाद करते हुए अपने सगोत्रीय भाई बंधुओं को आबाद कर फिर पूर्णिया की तरफ़ बड़ते हुए "राज नज़रगंज" रियासत की स्थापना करी जो आज़ादी तक कायम रही और पूरे बिहार सूबे में यादवों की सबसे बड़ी रियासत रही। लेकिन आज हम सिर्फ़ मुरहो ज़मीदारी की बात करने का प्रयास करेगें क्योंकी मधेपुरा और मधुबनी के इन मधुवंशी जमींदारों को "मंडल" की शाही पदवी थी जिसका अर्थ धरती का  राजा होता और ये  "ठाकुर/ चौधरी" की पदवी के ही समनार्थी है। और ये इलाका मंडलों के कुनबे के नाम ख़्यात है।

शेर-ए-मिथिला स्वर्गीय बाबू रासबिहारी लाल मंडल मुरहो घराने के सबसे प्रभावशाली जमींदारों में से एक थे बाबू रासबिहारी लाल मंडल जिनका जन्म 1866 में मधेपुरा के स्वर्गीय ज़मींदार बाबू रघुवीर दयाल मंडल के एकमात्र पुत्र के रूप में हुआ। कहा जाता है कि रासबिहारी लाल मंडल बचपन से ही अद्वितीय चमक से चमक रहे बालक थे। इनके हाव-भाव व नटखटी स्वभाव की चर्चा खुब होने लगी। लोग कहते थे कि बाबू रघुवीर दयाल मंडल के घर एक अलौकिक बालक का आगमन हुआ और यही बालक इस राज घराने का नाम रौशन करेगा। जब बाबू रासबिहारी कुछ समझदार, यानी बोली भाषा समझने लगे तब अचानक इनके जीवन का एक अध्याय समाप्त हो गया। यह बात पुरी दुनिया जानती है कि जब किसी के जीवन से माता पिता में से कोई एक गुजर जाए तो जीवन अंधकारमय हो जाता है लेकिन इनके जीवन से माता पिता दोनों का साया उठ गया। बाबू रासबिहारी मंडल अपने जीवन में ना तो मां का ममता समझ पाया ना हीं पिता का निश्छल प्रेम प्राप्त कर सका। दुख का बोझ इतना बड़ा था कि राज घराने से भी सहन नही हो पा रहा था।

उनके माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद अब उनका लालन-पालन कैसे हो यह भी बड़ी चुनौतिपूर्ण कार्य दिख रही थी। कुछ लोग इस बात पर सहमत हुए कि बाबू रासबिहारी मंडल को किशोरावस्था तक नानी के घर रखना चाहिए। तब मधेपुरा के रानीपटटी ज़मीदार घराने में उनकी नानी माँ ने उनका लालन-पालन किया।

मुरहो और रानीपट्टी ज़मीदारी पहले एक ही थी और बाद में दोनों का बंटवारा हुआ। रानीपट्टी घराना भी सूबे में एक अलग धाक रखता था और इनके पास लगभग 5000 हज़ार एकड़ की विशाल ज़मीदारी थी। उनके यहां भी हाथी, घोड़े और अन्य जानवरों की लम्बी कतारे थी। दो हजार से उपर दुधारु गाये थी और खेती करने के लिए बत्तीस सौ बैल थे। इस घराने में भी ठाठ-बाट की कोई कमी नहीं थी। बाबू रासबिहारी मंडल का लालन-पालन ठीक-ठाक होता रहा लेकिन उसी बीच इनका शौक भी बड़ा प्रभाव शाली होने लगा।

जब नाना नानी को लगने लगा कि अब रासबिहारी मुरहो जा कर अपनी रियासत देखरेख कर सकता हैं तब इनको मुरहो जाने का अनुमति दिया गया। जबतक इनकी कुछ-कुछ आदत बन चुकी थी पढने की, घुड़सवार करने की हुकूमत चलाने की।

रासबिहारी बाबू दशवी तक पढ़े लिखे थे, लेकिन हिंदी, उर्दू, मैथिलि, फारसी, संस्कृत, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा का उन्हें ज्ञान था, और हर रोज़ मुरहो में उनके पलंग के बगल में तीन-चार अख़बार उनके पढने के लिए रखा रहता था।

घोड़ों के शौकीन रासबिहारी जी के पास सैंकड़ों आला नस्ल के शानदार घोड़े थे। हर दिन सुबह में घोड़े पर सवार होकर अपने किले के चारो ओर चक्कर लगा लेते थे। अलग-अलग घोड़े की सवारी करनी इनको बहुत अधिक पंसद थी। साथ ही जनसेवा और निवारण की रुचि भी अधिक दिख रही थी। अपने समाज को भी मजबूती प्रदान करने का काफी प्रयास था और बार-बार इनके द्वारा अगल-बगल के जमींदारों को बुलाकर एक होने कि सलाह दी जाती रही थी। धीरे-धीरे इनका कद बढता गया यश फैलता गया।

बाबू रासबिहारी मंडल का क्या रुतबा था आज उसकी एक घटना आप को बतलाते हैं।

जब मोंटेग-चेल्म्फोर्ड समिति के समक्ष यादवों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, वायसरॉय चेल्म्फोर्ड को परंपरागत 'सलामी' देने की जगह उनसे हाथ मिलाते हुए जब यादवों के लिए सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग की तो वे भी दंग रह गए।

इतना ही नहीं जब सम्राट जार्ज पंचम के हिंदुस्तान में ताजपोशी के दिल्ली दरबार में पूरे देश से मात्र एक दर्जन प्रतिष्ठित रियासतों, ज़मीदारों को शाही न्यौता मिला और उन्हीं कुछ लोगों में से एक थे बाबू रासबिहारी लाल मंडल। इनका आत्मविश्वास और जनकल्याण भाव बहुत प्रसंशनीय था। जहां भी इनको अपनी बात कहने कि अवसर प्राप्त होता तो बहुत विश्वास के साथ बातो को रख देते। इनके आत्मविश्वास के सामने अंग्रेज भी खामोश हो जाया करते थें। यह घटना उस समय प्रसिद्ध अमृतबाजार पत्रिका में भी छपी थी। बिहार की जानी मानी रियासत दरंभगा महाराज ने भी इन्हें "शेर-ए-बिहार" की पदवी से विभूषित किया था।

इनके जीवन काल में एक बहुत बड़ी आंदोलन भी थी लेकिन वो आंदोलन राजनीतिक प्रभाव के लिए नहीं थी बल्की जातिगत भेदभाव को कम करने के लिए समर्पित थी। उस आंदोलन का नाम था “ जेनऊ आंदोलन “ उस दौर में बड़े जाति और छोटे जाति के बीच बहुत अधिक खाई थी। जिसके वजह से छोटे जातिगत आधार पर लोग कुंठित होकर अपना जीवन व्यतीत करने पर विवश थे, इसी दर्द भरी कहानी को समानता के आधार पर एक जीवन शैली तैयार करने का आंदोलन इनके नेतृत्व में हुआ। इसकी शुरुआत हालांकि मुंगेर जिला से हुआ। इतिहास के पन्नो से यह पता चलता है की जब गोप समुदाय के लोग एकता और अखंडता के लिए सभा बुलाया तो इस बात की खबर उच्च वर्ग मानने वाले दबंगों को लग गई।  उन लोगो ने अपने दबंगता के आधार पर सैकड़ों की संख्या में हथियार से लैस होकर उस गोप सभा पर आक्रमण कर दिये, उस आक्रमण में देखते-देखते पच्चास से उपर लाशे जमीन पर नज़र आने लगी। लोगों में भगदड जैसी माहौल बन गई।

इस खबर को सुनकर मुरहो स्टेट के बाबू रासबिहारी बहुत अधिक आहत हो गए और अपने गोप समुदाय पर विशेष ध्यान केंद्रित कर दिए।  अपने मुरहो स्टेट में बहुत बड़े स्तर पर यादव सभा बुलाई और सभी से जेनऊ धारण करने को आग्रह किया। रासबिहारी बाबू को ऐसा लगने लगा कि जिस शुद्ध धागा से वे अपने आपको को सर्वश्रेष्ठ मानता है वहीं कार्य हमलोग करके समानता का एक विशाल परिचय देगें। इस आंदोलन के पिछे अनेको परिवार के दर्द और पीड़ा है पर मुख्य रूप से प्रसिद्ध कारण जेनऊ है।

इनके बाद इनके सुपुत्र स्वर्गीय ज़मीदार कुंवर बीपी मंडल साहब ने सिसायत में आते हुए बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए अनेको सफल प्रयास किए। खासकर बिहार राज्य के पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के लिए तो अपनी सारी अनुभव न्यौछावर कर देने वालों में से एक हैं। बी पी मंडल साहब अपने समाज के साथ-साथ परिवार को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाए। आज इनके परिवार से लोग विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत वैश्विक क्षितिज पर संभाल रहे हैं। बी पी मंडल केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं गौरवपूर्ण व्यक्तित्व है बल्की संपूर्ण बिहार के लिए गौरव हैं। मुरहो घराने के हाल के head बाबू साहब सूरज मंडल हैं और उनके सुपुत्र कुंवर निखिल मंडल भी राजनीति में उभरता हुआ नाम है। मंडल परिवार के शौर्य पूर्ण इतिहास को कम समय में प्रस्तुत कर पाना संभव नहीं है- सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में अद्वितीय योगदान है। सूबे में मुरहो रानीपट्टी के मधुवंशी मंडलाधिशों ने कई स्कूल कॉलेज, मंदिरों आदि का निर्माण करवाया; जो आज भी अपने शौर्य पर स्थापित है। इतना ही नहीं मिसाल दी जाए तो  मुरहो और रानीपट्टी इस्टेट के जितने भी जमींदार हुए उन्होंने सही में देश के लिए काम किया। ईमानदारी की मिसाल है मुरहो और रनिपट्टी इस्टेट जिसने बिहार राज्य को मुख्यमंत्री बी॰पी॰ मंडल जी के रूप में दिये और क़ानून मंत्री एस॰एन॰ मंडल, शिक्षामंत्री बी॰एन॰मंडल, जज साहब राजेश्वर  मंडल और कई हस्तियाँ दी है इस देश को; लेकिन बिहार के लोग बाबू बी पी मंडल से भली भांति परिचित है।

बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी. पी. मंडल) के जीवन और संघर्ष की कहानी सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों और राजनीतिक दृढ़ता की एक अनूठी गाथा है। वे भारतीय राजनीति में ‘मंडल आयोग’ के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। बी.पी. मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। उनका परिवार बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो एस्टेट का एक समृद्ध यादव जमींदार परिवार था। उनके पिता रासबिहारी मंडल एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। बी.पी. मंडल की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना विश्वविद्यालय से हुई, जहाँ उन्होंने 1930 के दशक में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी। वर्ष 1952 में वे पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए। वे 1967 से 1970 और फिर 1977 से 1979 तक मधेपुरा से लोकसभा सांसद रहे। एक अनोखे राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, बिना विधायक बने ही वे महामाया प्रसाद सिन्हा की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे और फरवरी 1968 में वे बिहार के सातवें मुख्यमंत्री बने। हालांकि राजनीतिक अस्थिरता और कांग्रेस से मतभेद के चलते उनका यह कार्यकाल केवल 30 दिनों का ही रहा। इसके बाद वे जयप्रकाश नारायण के ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन’ से भी जुड़े।

वर्ष 1979 में मुरारजी देसाई की सरकार ने बी.पी. मंडल की अध्यक्षता में ‘द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग’ (जिसे मंडल आयोग कहा गया) का गठन किया गया। आयोग ने देश के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (OBC) की स्थिति का अध्ययन किया और 1980 में अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 27% आरक्षण की ऐतिहासिक सिफारिश की गई। भारतीय राजनीति पर प्रभाव: 7 अगस्त 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की सरकार ने मंडल आयोग की इन सिफारिशों को आधिकारिक तौर पर लागू किया। इस कदम ने भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को हमेशा के लिए बदल दिया तथा वंचित व शोषित वर्गों को मुख्यधारा की राजनीति व सत्ता में हिस्सेदारी दिलाई। बी.पी. मंडल का निधन 13 अप्रैल 1982 को हुआ। सामाजिक सुधार और पिछड़ों की नुमाइंदगी के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2001 में उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया था।

बिहार के कारवेली रियासत के कुँवर और सांसद बाहुबली पप्पू यादव जी भी इसी जमींदारी से तालुक रखते है। पप्पू यादव नें अपने अभिभाषण में कई बार यह बता चुका है कि हम सरकार के रहमो करमों पर नहीं जी रहें हैं; अपने बाप दादा के दिये गए विरासत पर मुझे गर्व है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...