एक विशेष अवसर पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। माननीय राज्यपाल का कुशल मार्गदर्शन हम सबों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्व में जब एक सांसद के रूप में कार्य करते थे तब भी इनके मार्गदर्शन से सैकड़ो युवाओ को सही दिशा मिला और आज के समय में राज्यपाल रहते हुए भी वही सौम्य विचार और सरल स्वभाव से अभिभूत होकर अपने जनकल्याण के उद्देश्य पर अटल है।
मौके पर हमारे मित्रवत बड़े भाई श्री संतोष यादव जी और दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता साथी मौजूद रहें। हम सबों ने उनके योगदान और कुशल व्यवहार के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हुए मिथिला परम्परागत पाग चादर से सम्मानित किए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें