अक्सर उस जमाने मे लोग जीवन जीने के संसाधन और सुविधानुसार विस्थापित होते रहते थें। समान्य लोग अपने जीविकोपार्जन के रूप में कृषि और पशुपालन को प्राथमिकता दिया करते थे। जो लोग संभ्रांत होते थे जिनके पास अधिक संसाधन हुआ करती थी उनके जीवन व्यतीत करने के कई जगह ठिकाने होते थे। बाढ आने पर कही और ठिकाना हुआ करता था तो सुखार होने पर कहीं और ठिकाना हुआ करता था यानी एक तरह से समझा जाए तो मनुष्य अपने प्राकृतिक स्वभाव के साथ जीवन व्यतीत करते थें; जिस जीवन स्वरुप को आज के दौर में लोग बंजारा के नाम से संबोधित करते हैं और इस जीवन स्वरुप को हेय दृष्टी से देखी जाती हैं।
भाई लाल राउत उर्फ भाई लाल यादव के पिता ना तो बहुत अधिक संभ्रांत थे न तो बहुत बड़े राजघराने से थें, समान्य संसाधन वाले परिवार से थें, पर सांस्कृतिक सम्राज्य और सम्पन्नता जरूर थे। कुछ पुराने दस्तावेज के आधार पर यह देखा गया है कि श्री यादव के पिता दक्षिण बिहार से यहां आकर अपने जीविकोपार्जन को मजबूत करने लगे और जीविकोपार्जन के साथ-साथ यहां कुछ जमीन-जायदाद भी अपने नाम किए, लेकिन दुख इस बात कि है कि भाई लाल यादव के पिता भाई लाल यादव को लम्बे समय तक साथ नहीं दे सके। जब भाई लाल यादव जिम्मेदार हो रहे थे दुनियादारी समझ ही रहे थे; उसी दौरान उनके पिता का देहावसान हो गया और उनके जीवन का एक अध्याय समाप्त हो गया। कम उम्र मे हीं पिता कि जिम्मेदारी और परिवार का बोझ सर पर आ गिरा..लेकिन इससे भाई लाल यादव कमज़ोर नहीं हुए। धीरे-धीरे समय बदलता गया और भाई लाल और मजबूत होते गए। पिता द्वारा अर्जित पचास एकड जमीन-जायदाद और सैकड़ो पशुधन का बोझ एकदम इनको स्थिर कर दिया। इस से इनके इरादे टूटे नहीं बल्की और मजबूत होते चले गए। दरभंगा जिला के किरतपुर गांव भाई लाल यादव को स्थिर जीवन व्यतीत करने पर विवश कर दिया। धीरे-धीरे इनके विचार व सामाजिक मजबूती इनको एक अलग हीं पहचान दिलाई। कुछ लोग यह स्पष्ट रूप से कहते है कि भाई लाल यादव बहुत दयालु प्रवृति के लोग थें इनके पास जो जिस उम्मीद से आते थे ये वह उम्मीद पुरा करने का अथक प्रयास करते थें। आसपास के अनेको परिवार जिनके पास जीविकोपार्जन के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे वह इनके यहां कार्य कर बड़े आराम से जीवन व्यतीत कर लिया करते थें। समाज के हर जाति-धर्म के लोग इनके हाव-भाव व इनके आचरण से बहुत प्रशन्न रहते थे। उस दौर मे जमीने बंजर हुआ करती थी, उतनी उपज भी नही थी और लोग तरकीब भी नही जानते थे वस्तुत उस समय बहुत अधिक गरीबी थी। समान्य परिवार के लोग दो वक्त का भोजन भी ठीक से नहीं कर पाते थें। कभी बाढ़ग्रस्त हो जाते थे तो कभी सुखार ग्रस्त हो जाते थें..दाने दाने को लोग तरस जाते थे। एक एक सप्ताह तक लोग एक बार ही अनाज खाया करते थें फिर भी भाई लाल राउत ने कभी किसी को दिल नही तोड़ा, नराज नही किया, सभी को साथ लेकर चले, अपने आसपास के सभी लोगों को खाने और जीने का व्यवस्थित अवसर प्रदान किया। उस समय देश कि सरकार भी बहुत दैनीय स्थिति से गुजर रही थी। स्वतंत्र प्रांत पाने के उद्देश्य से देश के वीर जवानो ने लम्बे समय तक युद्ध जारी रखा और आपलोग जानते ही है कि जब देश युद्ध कि स्थिति से गुजर रहा हो तो देश के पास कैसा संसाधन और कैसी सुविधाए संभव हो सकती हैं।
मैनें तो इनको देखा नहीं है पर बड़े बुजुर्ग लोग बताते हैं कि भाई लाल यादव के पास बड़ी अद्भुत शारीरिक ताकत थी, बहुत अच्छी कद काठी के थें। लोग यह भी बताते हैं कि इनके एक भाई और थे जो दरभंगा जिला अन्तर्गत बहेड़ी प्रखंड त्रिमुहानी गांव में रहा करते थें उनकी भी कद काठी बहुत प्रसंशनीय थी। लगभग सात फिट इनकी शारीरिक उँचाई थी और सौ किलो से उपर इनकी वजन थी और वो बुलंद आवाज जिससे दुर बैठे लोग भी बहुत आसानी से सुन सके। इनकी शारीरिक ताकत कि खुबसूरती यह थी कि वो हमेशा अपने लिए नहीं बल्कि दुसरो को सहारा देने में लगाते थे। क्षेत्र में बड़े बड़े जमींदार और शूरवीर थें लेकिन इनके नेक इरादा के कारण सबो के मन में इनके प्रति सच्ची प्रेम और सम्मान थी। जब उस क्षेत्र में बड़े जमींदार सभा लगाया करते थे तब उस सभा में उनके उपस्थिति का बहुत प्रयास किया जाता था। उनके पहुंचने के बाद लोगों में विश्वास कि एक अलग खुशबु आने लगती थी। इलाके के सभी बडे जमींदारो के बीच इनकी लोकप्रियता उच्च स्तर की थी।
लोग यह भी स्पष्ट करते है कि एक बार इसी दरभंगा जिला अन्तर्गत पोहददी बेला में एक यादव जमींदार श्री भगवान दत्त यादव के यहां सरकार कि गहरी दवीश हुई जिसमे उस परिवार को बहुत गहरे चोट लगे और काफी आर्थिक नुकसान झेलनी पड़ी। परिवार गहरे शोक में डुब गये, परिवार सहित रिस्तेदार भी हताश और निराश हो गये थें। उस परिवार को लगने लगा था कि हमारी सारी जमिने छीन ली जायेगी और हमें बंदी बना लिया जाएगा। लोग कहते है कि उस यादव परिवार के पास कुल इगारह सौ विघा कि जमींदारी थी..इस इलाके में सबसे बड़े जमींदार थें। उस दरबार में सभी चीजे मौजूद थी किसी चीज कि कोई कमी नही थी उसके वाबजूद परिवार के लोग बहुत अधिक चिंतित थे। उस वक्त हर किसी के पास तो तार या टेलीग्राम कि सुविधा नहीं थी कोई भी खबर लेट से पहुचती थी। जानकार कहते हैं कि जब यह खबर भाई लाल यादव के पास आई तो तुरंत भाई लाल यादव अपने कुछ सहयोगियो के साथ उस दरबार पहुंच गए। भाई लाल यादव के पहुँचने से उनलोगों में विश्वास बढने लगें उम्मीद दिखने लगे। स्थिति परिस्थिति देखकर भाई लाल यादव ने उस परिवार और दरबार के सभी कार्यों को अपने सहयोगियो को व्यवस्थित करने में लगा दिया। लोग कहते हैं कि इनका सहयोगात्मक विचार बहुत प्रसंशनीय थी…लोगों के परेशानी में साथ खड़े हो जाना उनको पुरी ताकत से मदद करना इनकी स्वभाव में शामिल थी। ऐसा माना जाता रहा है और हमलोग अपने घर के बड़े बुजुर्ग से सुनते आये हैं कि इनकी ताकत कभी अपने निजी लाभ के लिए नहीं लगाए गए। अपने शारीरिक बल का कभी दुरुपयोग नही होने दिया, हमेशा जन समुदाय के सहयोग में योगदान देते रहें। जीवन की बड़ी बड़ी चुनौतियों को आसानी से सामना कर लिया करते थें।
इनके बलशाली होने और लोकप्रियता बढने से कई दुश्मन भी बन गए थे। आसपास के छोटे- छोटे जमींदार इनके समझ और बड़े घरानों से गहरी मित्रता के कारण इनसे जलते भी रहते थे। इनके ही गाँव के बगल में एक गाँव है नवानगर उस गाँव में एक मक्कार गोरिया यादव परिवार रहा करता था जिसका मक्कार वंसज आज भी उसी गाँव में मौजूद है। लोग कहते है कि यह परिवार हमेशा लोगों के साथ छल किया हैं, धोखा दिया हैं और धोखा देकर गरीबों का जमीन-जायदाद हड़प लिया हैं। जनपुकार यह भी है कि वह गोरिया यादव सिर्फ गरीबों का जमीन ही नही कब्जा किया बल्कि शारीरिक और मानसिक शोषण कि सारी हद पार कर दी। गरीब वर्ग के लोगों को दाने दाने को मोहताज कर दिया करता था। यही क्रूरता भाई लाल यादव को बिल्कुल नापसंद थी और वो हमेशा ऐसे आचरण वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से लड़ते थे। इनका सबसे बेहतर आचरण यह था कि अपने गांव मे गरीब परिवार के साथ हर स्थिति पर अवलोकन किया करते थे जब इनको लगता था कि इस व्यक्ति को मदद कि आवश्यकता है तो निःसंकोच मदद में खडे हो जाते थे। आसपास के गरीब परिवार के बच्चो एंव महिलाओ के लिए भोजन सामग्री उसके घर पहुंचा दिया करते थें। भाई लाल कि इतनी लोकप्रियता थी कि आसपास हमेशा दश बीस लोग रहते ही थें।
आज भी इस दौर में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उस नवानगर गांव के गोरिया यादव परिवार के बच्चे और युवा ईर्ष्या द्वेष से भरे पड़े हैं, स्वार्थ सिद्धी उस परिवार के लोगों के रग-रग में बसा हुआ हैं। जब आज के दौर मे उस परिवार के लोग इतने झूठे और मक्कार हो सकते है तो उस दौर में इसके पूर्वज कितने बड़े मक्कार होंगें।
खैर इन सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए भाई लाल यादव ने अपने सरल स्वभाव पर कायम रहे और जनकल्याण में लगें रहें। अपने शारीरिक बल और बुद्धी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए संपूर्ण जीवन को सरल और सुगम बनाने में सफल रहे। इनके ही गांव किरतपुर के बगल में मिलकी टोल जहा के संभ्रांत परिवार बौअन लाल यादव हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि उसके पास लगभग चार सौ बिघा जमीन थी। इनके परिवार का भी आन बान शान कम नहीं थें, यह वो परिवार था जिसे सिर्फ अपने काम से मतलब रहता था। हर समय स्वार्थ मे लीन रहने के आदी हो गए थे। इसी स्वार्थी स्वभाव के कारण भाई लाल यादव इनके परिवार से नफरत किया करते थें। अमूमन इसी वजह से दोनों लोगों के बीच खटास बनी रहती थी। भाई लाल यादव के पास अतूत सम्पति तो नहीं थी लेकिन उनकी समझ, लोकप्रियता, एंव उनके जीवन का अनुभव बिल्कुल उन लोगों से अधिक थी। भाई लाल राउत उर्फ भाई लाल यादव को इन लोगों ने बहुत परेशान किया और तोड़ने मडोडने का पुरा प्रयास किया आपितू वह अपने अनुभव के आधार पर जीवन में आगे बढ़ते चले गए। उन लोगों को जब यह एहसास हो गई कि भाई लाल टुटने या बिखरने वाला नहीं हैं तब उसने भाई लाल के परिवार से रिश्ता नाता जोडने पर आतुर हो गया। उन लोगों के परिवार कि समस्या थी कि वर्षो से उनके घर पुत्र नहीं हो रहे थे जिससे परिवार के सभी लोग चिंतित और विचलित रहते थे। लेकिन परिदृश्य बदला और भाई लाल यादव के घर सम्बन्ध जुड़े और जिसके लिए वर्षो से वो लोग परेशान थें..वो पुत्र धन भी प्राप्त हुआ। फिर क्या हुआ? हुआ यही कि दोनों परिवार आपस में जुड गए, दोनों परिवार एक मजबूत सम्बन्ध स्थापित किए जो आजतक इस नए पीढी के बीच दिख रहा हैं। जीवन में बल और पराक्रम श्रेष्ठ होता हैं इस बात का पुरा परिचय भाई लाल यादव नें दिया है। भाई लाल कि अच्छाई यह थी कि कभी भी वैचारिक भटकाव पर नहीं गए और कभी भी अनैतिक कार्य करने वालो के साथ समझौता नहीं किए।
बात सर्वमान्य है कि अधिकांश लोग आस्तिक होते हैं, कहीं न कहीं उनकी आस्था प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से जुडी होती हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी जरूर हैं पर उनकी आस्था उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। हमने महसूस किया है कि मनुष्य जब शांत चित्त या पीड़ा अनुभव करता है तब वह नियंत्रण बनाए रखने के लिए आस्था का सहारा लेता हैं। जहा से उसे जीवन में चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने कि ताकत मिलती हैं। अंदर से जीवनदायनी उर्जा पाने कि मार्ग और संसाधन को हीं समान्य तौर पर आस्था कहते हैं, आस्था और मानव पवृति के बीच का यात्रा ही धर्म कहलाती हैं। हर मानव का अपना कर्म और कर्तव्य होता है..जिसका परस्पर संबंध धर्म के परिभाषा को संदर्भित करता हैं। मनुष्य जीवन में कभी बेटा, तो कभी पिता, तो कभी दादा, तो कभी मामा, तो कभी मार्गदर्शक, तो कभी शिक्षक, तो कभी चिकित्सक, तो कभी न्यायधीश, तो कभी नेता, तो कभी अभिनेता के जिम्मेदारी लेनी पड़ती हैं और वखूबी निभाना भी पडता हैं। वस्तुत यहीं जीवन का सार हैं और यही मनुष्य जीवन का धर्म हैं। भाई लाल ने अपने आसपास लोगों को समझाने में सफल रहे कि धर्म क्या हैं? और कर्तव्य क्या हैं?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें