दरभंगा जिला अन्तर्गत हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र मोरो उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के द्वारा दिये गए इस भव्य आभार के लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। अकादमिक रिकॉर्ड के इस सम्मेलन में मेरी निरंतरता और ईमानदारी के लिए आपने मुझे यह बहुमूल्य उपहार देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान के लिए मैं एक बार फिर अपने पूरे दिल से आपको और आपके इस संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ। यह मेरे लिए वास्तव में अमूल्य है... उपहार के रूप में दिए गए किसी भी सम्मान की कोई कीमत नहीं होती। आपका यह साकारात्मक पहल शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रसंशनीय प्रयास है।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें