ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया।
काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद।
ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखें और ड्राइवर ऐशोसियेशन के साथ-साथ समाज हीत के लिए प्रयासरत रहें। हम आशा करते है की आपलोग अपने लक्ष्य पर कायम रहेंगें। हम यानी डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन की टीम आपके सहयोग में खड़ी है। पुनः भाई हुकूमदेव यादव (जिला प्रभारी- दरभंगा) और भाई मनोज यादव ( जिला कोषाध्यक्ष- दरभंगा) को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाए।
पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

बहुत बहुत धन्यवाद सर 🙏
जवाब देंहटाएंThank you
हटाएं