आज के दौर में लोग अधिकांश अपने निजी स्वार्थ देखकर कार्य करते है, लेकिन आज भी समाज में कुछ ऐसे युवा हैं जो अपने निजी कार्यों का परवाह किए बगैर समाज सुधार के लिए दिन रात लगे रहते है। अलीनगर प्रखंड क्षेत्र सहीत बिरौल प्रखण्ड के युवा क्रांतिवीर समाज सेवी को डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के संस्थापक द्वारा अपने कार्यालय पर मिथिला परम्परागत पाग चादर व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया।
बिरौल प्रखण्ड के रुपनगर पंचायत के युवा समाज सेवी अखिलेश यादव और अलीनगर प्रखंड क्षेत्र अलीनगर पंचायत के युवा समाज सेवी मिलन कुमार यादव नें हमेशा समाज हीत और जनकल्याण के लिए एक से बढ़कर एक सराहनीय कार्य करते रहें है। आज बहुत खुशी हो रही हैं कि इस तरह के निष्ठावान और कुशल समाज सुधारकों को अपने फाउंडेशन के तरफ से सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Good social activist
जवाब देंहटाएं