सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशा मुक्त अभियान दरभंगा बिहार

हनुमाननगर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय मोरो में डॉ रमण राजेश फाउंडेशन की पहल पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा के दुष्प्रभाव और बचाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने की। ज्ञात हो कि भारत सरकार के द्वारा  नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए सौ दिवसीय व्यापक अभियान चलाया गया है।

कार्यक्रम कि शुरुआत में मुख्य अतिथि बाल कल्याण न्याय पीठ दरभंगा के सदस्य और सामाजिक चिंतक श्री अजित कुमार मिश्र , थाना अध्यक्ष मोरो,दिव्य ज्योति, प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार, शिक्षाविद सिया राम राय, डॉ रमण राजेश फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमन कुमार, शिक्षक डॉ रमण कुमार राजेश, बबीता, डॉ अन्नू कुमारी, गौतम जौहरी, शंभूनाथ राय आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से आगत अतिथियों का स्वागत किया ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बाल कल्याण न्याय पीठ दरभंगा के सदस्य और सामाजिक चिंतक श्री अजित कुमार मिश्र ने कहा कि नशा नाश का कारण है जो मनुष्य के मन बुद्धि एंव शरीर को प्रभावित करता हैं। नशा के वजह से 19% बच्चों में ड्राप आउट की समस्या देखने की मिली है।बच्चे  कुसंगति का शिकार होकर अपराधिक गिरोह के संसर्ग मे चले जाते है जिसका परिणाम है कि बहुत बड़े संख्या में किशोर हत्या बलात्कार , सड़क दुर्घटना , लूटपाट जैसे घटना मे संलिप्त हो जाते है। यह आज समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है इसलिए आज के इस अवसर पर अपने आपको नशा से दुर रखकर नये समाज एंव सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित होना चाहिए।  

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मोरो थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति के अपने सम्बोधन मे कहा कि आज जितने भी घरेलू हिंसा, लुटपाट, चोरी डकैती ,सडक दुर्घटना जैसी घटनाओं के पीछे की नशा मुख्य वजह होता है। अधिकांश जघन्य अपराधिक मामले में सुखे नशा के गिरफ्त वाले युवक पाये जाते हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सिया राम राय के कहा कि आजकल विद्यालय के बच्चों में भी नशा की प्रवृति देखने को मिलती है जो  अत्यंत पीड़ादायक हैं। डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के निदेशक सुमन कुमार के द्वारा बच्चों को नशा से दुर रहकर नशा को छोड़कर पढ़ाई करने के लिए संकल्प दिलाया गया।   

अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय में यूथ और इको क्लब के माध्यम से नशा मुक्त समाज बनाने  के लिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय में समय समय पर कई गतिविधियों एंव  संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों को इस गलत प्रवृति से दूर रखा जा सकें । हमारा प्रयास है कि बच्चे सिर्फ विद्यालय में किताबी ज्ञान ही हासिल ना करें बल्कि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का भी निर्माण हो। कार्यक्रम का संचालन डाॅ रमण राजेश एंव धन्यवाद ज्ञापन शंभु नाथ राय ने किया गया। 

मौके पर विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह,सोनू यादव, कुमारी चंद्रप्रभा, प्रियंका,रंजीत कुमार सिंह, गौतम जौहरी,अनुराग कुमार मंडल,संजय कुमार,बबीता, डॉ अन्नू कुमारी,शंभूनाथ राय, डॉ रमण कुमार राजेश सहित सैकड़ों छात्र छात्रा व प्रबुद्ध ग्रामीण मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...