दिन रविवार को अमूमन लोग आराम करते है लेकिन सौभाग्य से रविवार के सुबह बहुत शानदार कार्यक्रम संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ। डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के पहल से डाॅ अम्बेडकर युवा केंद्र के संस्थापक विजय पासवान जी के कार्यालय से तीन किलोमीटर तक नशा मुक्ति जुलूस निकाला गया। इस कार्यक्रम में महिलाओ का योगदान सर्वोपरि रहा ,पर समाज के सभी उम्र के लोग शामिल हुए और नशा न करने का संकल्प भी लिये। सबसे बड़ी बात दरभंगा जिला में तीसरी सबसे अधिक असरदार "नशा मुक्त" कार्यक्रम की गई।
आजकल समाज में युवा "सुखे नशा" के गिरफ्त में पड़ गए है जिससे समाज और परिवार के सामने बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। परिवार और समाज में अपराध बढ रहा हैं, अप्रत्याशित हत्याएं हो रहीं है, लुटपाट और डकैती जैसी घटनाये बढ रहीं हैं। वजह सिर्फ एक है - नशा।
कुछ दिनों पहले हमलोग दरंभगा के श्यामा माई मंदिर परिसर में कई संस्थाओं के साथ मिलकर इस विषय पर संगोष्ठी किये थे। सभी संस्था के संस्थापक से आग्रह किया गया था कि अपने- अपने क्षेत्र में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रयास करें। लोगो को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराये और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करें।
इस कार्यक्रम में डाॅ अम्बेडकर युवा केंद्र के संस्थापक विजय पासवान एवं उनके टीम के सभी सदस्यों को बहुत बहुत आभार और साथ बड़े भाई सामाजिक कार्यकर्ता व बाल संरक्षण इकाई के सदस्य श्री अजित कुमार मिश्र को भी हृदय तल से आभार; क्योंकी इस विषय पर हम सबो को बेहतर संरक्षण देते रहे हैं।
शानदार कार्यक्रम(वाजिदपुर दरभंगा) - सुखा नशा मुक्त समाज
"जो हुआ नशा का शिकार- उजर गया उसका घर परिवार"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें