डा रमण राजेश फाउंडेशन सह मार्गदर्शक डा रमण राजेश द्वारा टाप पांच छात्राओ को किताब और पुस्तिका के साथ सम्मानित किया गया। डा रमण राजेश ने कहा यह एक छोटा प्रयास हैं पर जीवन में हमेशा शिक्षा के प्रति स्व प्रेरित होकर अध्ययन करना चाहिए। शिक्षा है तो वेहतर कल का उम्मीद जताई जा सकती हैं। यह फाउंडेशन हमेशा अपने मूल उद्देश्य के साथ संचालित हैं। छ वर्षों में यह फाउंडेशन ग्रामीण परिवेश मे हजारों छात्र छात्राओ को शिक्षा के क्षेत्र मे प्रोत्साहित करती रहीं हैं।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें