अलीनगर:- अभी वर्तमान समय में बाल विकास एंव बाल संरक्षण अति महत्वपूर्ण विषय हैं, हमारा समाज कैसा होगा यह पूर्ण रूप से समाज में नये पीढ़ी के वर्तमान संस्कार और विचार पर निर्भर करती हैं। मजबूत सामाजिक आधार के लिए समाज में बाल विकास और बाल संरक्षण अति आवश्यक हैं। इसी बाल विकास और बाल संरक्षण के उद्देश्य से आज डाॅ रमण कुमार राजेश की अविस्मरणीय मुलाकात दरभंगा बाल गृह न्याय समिति के सदस्य और जीव सेवा संस्थान के मार्गदर्शक श्री अजित कुमार मिश्र से हुई।
श्री अजित कुमार ने कहा
आज कल समाज में काफी विसंगतिया आ चुकी हैं, जिससे हमारे समाज के युवा पीढ़ी अधिक
प्रभावित हुए हैं। बालक के गलत आचरण और व्यवहार से हमलोंगों जैसे समाजवाद के पथिक
बड़े कुंठित हो जाते हैं। श्री अजित कुमार ने कहा हम डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के
संस्थापक साहब को दिल से धन्यवाद देते हैं, कि वर्षो से अपने फाउंडेशन के माध्यम से
सैकड़ो कमज़ोर परिवार के बच्चों को शैक्षणिक गतिविधि से जोड़ते हुए उसको सम्पूर्ण
विकास का अवसर प्रदान किए हैं। समाज में इनका शैक्षणिक योगदान अति सराहनीय रहा।
मौके पर डाक्टर साहब द्वारा मिथिला पेन्टिंग और अपनी लिखित पुस्तक भेंट किया गया और
नव वर्ष के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं भी दिये।
***2026***

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें