![]() |
| डॉ रमण कु० राजेश |
( दर्पण )
तुम पढ़ने में काबिल, गढ़ने में क़ातिल पर;
मैं कुछ पढ़ न सकूं, इतने अनपढ़ थोड़ी न हूं।
तुम बोलने में माहिर, सुनने में शातिर पर;
मैं कुछ बातें बता न सकूं, इतने कमजोर थोड़ी न हूं।
तुम चलने में होशियार, कामों में कलाकार पर;
मैं कुछ काम कर न सकूं, इतने व्यस्त थोड़ी न हूं।
तुम समझने में लचीला, समझाने में नशीला पर;
मैं कुछ समझ ना सकूं, इतने नासमझ थोड़ी न हूं।
तुम लोगों को बहकाने में धुरंधर, फुसलाने में माहिर पर;
मैं उसे बचा न सकूं, इतने नादान थोड़ी न हूं।।
तुम्हें पैसे का गुरुर, पैसे का घमंड पर;
मैं उसे उतार न सकूं, इतने कामचोर थोड़ी न हूं।।
तुम्हें यश, पद, इज्जत, शोहरत ,गौरव का अभिमान पर;
मैं उसे याद दिला न सकूं , इतने बेइमान थोड़ी न हूं।।
-------> डॉ रमण कुमार राजेश ( सोशल चिंतक)

Wah bahut acche
जवाब देंहटाएं