सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

आज अलीनगर प्रखंड क्षेत्र किरतपुर स्थित गुरुकुलम परिसर मे शाम 5 बजे सरकार के आदेशानुसार डा_रमण_राजेश_फाउंडेशन के माध्यम से "मतदाता जागरूकता अभियान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ रमण राजेश एवं सत्येंद्र सिंह जी ने कहा मातृत्व शक्ति ने एक साथ ठाना है पहले वोट फिर भोजन, अपने घर्म और कर्तव्य को घ्यान मे रखते हुए राष्ट्र हीत मे वोट करेंगे। कार्यक्रम मे किरतपुर गाँव की माताए बहुत उत्साहित होकर वोट करेंगी। कार्यक्रम मे सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। माताए ,बहने और ग्रामीणो ने कहा डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र मे बहुत बेहतर कार्य कर रही है और समय समय पर मार्गदर्शन ग्रामीणो को करते रहे है।देश मे मतदान प्रतिशत कम होती दिखाई दे रही है इसलिए हमलोगो को अपना मतदान जरुर सुनिश्चित करना चाहिए। चुनाव महा पर्व के रूप मे आता है इसलिए इस अवसर को नही गवाना चाहिए। अपने अधिकार को समझते हुए और आसपास के लोगो को भी मतदान अधिकार से अवगत कराते हुए मतदान करेंगे और करवाएंगे। हम सब मिलकर डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ रमण कुमार राजेश को बहुत बहुत धन्यावाद देते है कि अपना मूल्यवान समय हमलोगो को जागृत करने मे दिए। मौके पर क्षेत्र के कई युवा जैसे मुकेश कुमार सिंह, गोविंद कुमार, अमन कुमार, श्याम कुमार, अमर क्रांति, पुरन यादव, छोटे यादव,शिवम कुमार यादव, राजेश राजा,अभिनन्दन कुमार, आशुतोष कुमार, गुरुदेव कुमार यादव, आनंद मोहन यादव, मनोज यादव एवं गुरूकुलम के सहायक निदेशक सुमन कुमार और मैनेजर कुन्दन कुमार भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...