डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय डॉ रमण राजेश सर द्वारा ग्रामीण विकास को ध्यान केंद्रित कर कई महत्वपूर्ण संवाद स्थापित कर समाज के युवाओ तक पहुंचना सबसे अहम रहा है। हर मनुष्य जानता है जब तक लोग शिक्षक और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल को महत्व नही देगे तब तक समाज कल्याण अकल्पनीय है। इस मूल तत्व को प्रथम उद्देश्य समझकर डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन सह गुरुकुलम परिवार के संस्थापक डाॅ रमण राजेश सर मिथिला के धरती पर तन मन और धन समर्पित कर निरंतर मानव जीवन को जीवन्त बनाने मे लगे हुए है और अलग अलग क्षेत्र मे शिक्षा सम्वाद कर समाज को गौरवान्वित कर रहे है। सरकार के नये आयाम को समाज मे जागृत कर उसका उपयोग किस तरह लोग ले सके इस बात पर भी फाउंडेशन बडे गम्भीरतापूर्वक कार्य कर रही है। मेरा संदेश हर संगठन के लिए है; संगठन समाज को सजग और उत्कृष्ट शिखर पर पहुंचाने का प्रयास करे। हम बड़े गौरव के साथ आपको बता रहे है कि आज के समय मे करीब सौ से अधिक गरीब परिवार के जरूरतमंद बच्चो को उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन सह गुरुकुलम के माध्यम से प्रदान कर रहे है।
ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें