"ना कोई गम_ना कोई खुशी"
एक दशक बाद मेरी बात बिल्कुल असहज महसूस हो सकती है या नही भी ये तो मुझे पता नही पर एक विशेष चरित्र का चित्रण करने का साहस दिखा रही हूँ। अलीनगर के किरतपुर गाँव मे एक व्यक्तित्व है जो आज के दौर मे समाज मे सामान्य जीवन से अलग सोच रखते है।इस व्यक्ति के व्यक्तित्व मे हमने विगत एक दशक मे पाया है तो सिर्फ लोगो का भला हो,लोगो का जीवन आनंदित हो,लोगो को शिक्षित करे, लोगो को बेहतर ढंग सिखाए, लोगो को सही मार्ग दर्शन करे और लोगो को सहयोग करे।अपने शरीर के कपड़े दान करते मैने देखी,अपना भोजन दुसरो को खिलाते देखी, कर्ज लेकर दुसरो को सहयोग करते देखी।ये सब समाज हीत के लिए अमूल्य योगदान है यह मै मानती हूँ पर समाज मे ऐसे दानी का कोई जगह नही है।मेरी हर जरूरत भी इनके माध्यम से पूर्ति होती है मै इनके इस कार्य मे मददगार भी हूँ लेकिन इस सब से इस मतलबी जमाने मे क्या हासिल होगा, पता नही!! खैर इस सब के अलावा डाॅ रमण कुमार राजेश जी क्षेत्र और राष्ट्र के लिए एक अनमोल चरित्र है इस बात का मुझे गर्व है।इनके धैर्य, संयम, साहस, ज्ञान, कर्म और अनुभव को मै दिल से प्रणाम करती हूँ। अगर क्षेत्र मे शिक्षा और संस्कार का परिचायक ऐसे शिक्षित लोग हो तो परिणाम बेहतर होना ही है।इसमे कुछ शब्दो का त्रुटी लगे तो माफी चाहूँगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें