डाॅ रमण राजेश फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओ को काम देना और गरीब छात्रों को मुफ्त मे बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना हम सबका परम सौभाग्य है। हम पुरे टीम मिल कर हर संभव प्रयास युवाओ के हीत मे और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने मे करते रहें है। यह फाउंडेशन ग्रामीण परिवेश मे बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कर बच्चो को संस्कार मे उत्कृष्ट कार्य शैली सिखने और समझने का अवसर प्रदान करती है।
हम नाम पर नही काम कर समाज के साथ खड़े है। " प्रत्यक्ष किं प्रमाणम् " हमलोग समाज हीत और जनकल्याण के लिए दृढ संकल्पित है। मुख्य रूप से हमारी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है, लेकिन समय-समय पर स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करते रहते हैं और अपना सर्वस्य देने का प्रयास करते हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें