सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोरिक कि प्रेम प्रस्ताव


वीर लोरिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश की अहीर जाति की दंतकथा का एक अनमोल चरित्र है।एस॰एम॰ पांडे ने इसे भारत के अहीर कृषक वर्ग का राष्ट्रीय महाकाव्य कहा है और इनका कृत काली दास से भी श्रेष्ठ माना गया है।लोरिक की कथा, (भोजपुरी) भाषा की एक नीति कथा है। इसे अहीर जाति की रामायण का दर्जा दिया जाता है।

जिस वक्त उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गौरा के रहने वाले वीर लोरिक ने 300 किमी दूर सोनभद्र के अगोरी स्टेट की रहने वाली मंजरी को अपना प्रेम प्रस्ताव दिया, तो मंजरी कई रातों तक सो नहीं सकी थी। 
मगर मंजरी को देखने के बाद लोरिक ने सोच लिया था कि वो मंजरी के अलावा किसी से ब्याह नहीं करेगा, उधर मंजरी के ख्यालों में भी दिन रात केवल लोरिक का मासूम चेहरा और बलशाली भुजाएं थी। लोरिक और मंजरी की दसवीं सदी की यह प्रेम कहानी आज भी समूचे उत्तर भारत के आदिवासी समाज के जीवन का हिस्सा है। वो इस प्रेम कहानी से न सिर्फ प्रेम करना सीख रहा है बल्कि अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति जवाबदेह भी बना हुआ है। राजा की मंजरी पर बुरी निगाह थी। 
अहीर नायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी किले का गहरा सम्बन्ध है
यह किला आज भी मौजूद तो है मगर बहुत ही जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। ईसा पूर्व निर्मित इस किले का दसवीं शती के आस पास खरवार और चन्देल राजाओं ने पुनर्निर्माण कराया था। दरअसल मंजरी अगोरी के रहने वाले मेहर नाम के ही एक अहीर की बेटी थी, जिस पर अगोरी के राजा मोलाभागत की निगाह थी जिसके बारे में कहा जाता है कि वो बेहद अत्याचारी थी। 
जब मेहर को बेटी के प्यार का पता चला तो वो भयभीत हो गया क्यूंकि उसे मोलाभागत के मंसूबों का पता था। मेहर ने लोरिक से तुरंत संपर्क किया और मंजरी से जिसका घर का नाम चंदा था तत्काल ब्याह करने को कहा। रक्त की नदी पार करके पहुंची लोरिक की बारातमाँ काली के भक्त लोरिक की शक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी तलवार 105 मन की थी। 
युद्ध में वे अकेले हज़ारो के बराबर थे। लोरिक को पता था कि बिना मोलागत को पराजित किये वह मंजरी को विदा नहीं करा पायेगा। युद्ध की तैयारी के साथ बलिया से बारात सोन नदी तट के तक आ गयी । राजा मोलागत ने तमाम उपाय किये कि बारात सोन को न पार कर सके, किन्तु बारात नदी पार कर अगोरी किले तक जा पहुँची, भीषण युद्ध और रक्तपात हुआ। 
इतना खून बहा कि अगोरी से निलकने वाले नाले का नाम ही रुधिरा नाला पड़ गया और आज भी इसी नाम से जाना जाता है। तलवार से काट डाला चट्टानमोलागत और उसकी सारी सेना और उसका अपार बलशाली इंद्रावत नामक हाथी भी इस युद्ध में मारा गया आज भी हाथी का एक प्रतीक प्रस्तर किले के सामने सोंन नदी में दिखता है। लोरिक के साथ मोलागत और उसके कई मित्र राजाओं से हुए युद्ध के प्रतीक चिह्न किले के आस पास मौजूद है।
मंजरी की विदाई के बाद डोली मौजूदा वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के मारकुंडी पहाडी पर पहुंची। जहाँ पर नवविवाहिता मंजरी लोरिक के अपार बल को एक बार और देखने के लिए चुनौती दी और कहा कि कि कुछ ऐसा करो जिससे यहां के लोग याद रखें कि लोरिक और मंजरी कभी किस हद तक प्यार करते थे।
लोरिक ने पूछा कि बोलो मंजरी क्या करूँ ?
मंजरी ने लोरिक को एक विशाल चट्टान दिखाते हुए कहा कि वो अपने तलवार से इस चट्टान को एक ही वार में दो भागो में विभक्त कर दें - लोरिक ने ऐसा ही किया और अपनी प्रेम -परीक्षा में पास हो गएउस अद्भुत प्रेम का प्रतीक वो खंडित शिलाखंड आज भी मौजूद हैं जो उस प्रेम की कहानी कहानी कहता हुई बताते हैं कि मंजरी ने खंडित शिला से अपने मांग में सिन्दूर लगाया था।

कथा का महत्व:-
लोरिकी में कई छोटे छोटे राज्यो जो कि अहीर और आदिवासीयो के है और इन लोगो में प्रायः पशुधन, भूमिधन, स्त्रीधन तथा शक्ति प्रदर्शन के लिए युद्ध होते हैं। इसमे अहीर द्विजात योद्धाओ के रूप में वर्णित है, जिनके लिए शादी के लिए अपहरण एक प्रथा है तथा शक्ति प्रदर्शन, वीरता, वफादारी, आदर्श व मान-सम्मान को मूल्यवान समझा जाता है। दूसरे लोक महाकाव्यों में दर्शित रीति के अनुरूप ही, यह काव्य के महानायक लोरिक के जीवन पर केन्द्रित है। लोरिकी के प्रसंगो पर क्षेत्रीय आधार पर कई स्थानीय संस्करण है, जिन्हे ग्रामीण अहीर अपनी जाति के इतिहास के रूप में देखते है क्योकि इसमे उनकी जाति में प्रचलित कई रीति रिवाज समाहित है। लोरिक को एतिहासिक महानायक व अहीरो के महान पूर्वज के रूप में देखा जाता है।यह कथा चंदा व एक अहीर लोरिक के प्रेम संबंधो के कारण पारिवारिक विरोध, सामाजिक तिरस्कार व लोरिक द्वारा उनका सामना करते हुये बच निकालने की घटनाओं के चारों तरफ घूमती है।

कथा:-
हिन्दी के लोक साहित्य में लोरिक व चंदा की कथाओ का महत्वपूर्ण स्थान है। 14वी शताब्दी के पूर्व से ही लोरिक व चंदा की कथाए हिन्दी साहित्य में दर्ज है।चंदायन' नामक प्रथम हिंदवी प्रेम काव्य लिखने के लिए, सूफी कवि मौलाना दाऊद ने 1379 में लोरिक और चंदा के लोक महाग्रंथ को चुना था।मौलाना का मानना था कि 'चंदायन' एक दिव्य सत्य है तथा इसकी श्रुतियाँ, कुरान की आयतों के बेहतर प्रमाणित है।
लोरिक-कथा का उल्लेख इलियट ने भी किया है तथा उन्होने इस संदर्भ में अहीर जाति का प्रामाणिक इतिहास भी दिया है।
लोरिक की कथा मात्र लोक कथा ही नहीं है, अपितु इस पर आधारित साहित्यिक कृतियाँ भी विद्यमान हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...