महिलाओ का सम्मान
हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरे होते है। स्त्री है, तो संसार है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास अवसर पर आप सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाए।
दुनियाभर में आज (मंगलवार), 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है।महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हम सबो के मन मे एक सकारात्मक प्रभाव होनी चाहिए और आदर सम्मान के अधिकृत करे।
🙏हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है..
घर को स्वर्ग बनाने के लिए…
आपको महिला दिवस की हार्दिक बधाई!✍
✍जिसने बस त्याग ही त्याग किए,
जो बस दूसरों के लिए जिए,
फिर क्यों उसको धिक्कार दो,
उसे जीने का अधिकार दो।
✍"आया समय, उठो तुम नारी,
युग निर्माण तुम्हें करना है।
आजादी की खुदी नींव में,
तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है।"
✍हर दुख दर्द सहकर वो मुस्कुराती है,
पत्थर की दीवारों को औरत ही घर बनाती है,
सभ्यता का युग तब आएगा,
जब औरत की मर्ज़ी के बिना ,
कोई औरत को हाथ नहीं लगाएगा।🙏
डा रमण कुमार राजेश (Social Thinker)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें