सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा से बिमुख

 


# बिहार,दरभंगा वालों सच स्वीकार है क्या ? पूछता है युवा, साथ ही निवेदन है जागिए...नाम तो काम के माध्यम से जान ही जायेंगे न ?


छुट्टी का आवेदन दिए बैगर प्राथमिक विद्यालय के माननीय शिक्षक महोदय 8 फ़रवरी से 21 फरवरी तक स्कूल से गायब रहते है और अचानक आज (22/02/2022) उपस्तिथि रजिस्टर में हाजरी एक साथ भर कर, सरकार के साथ-साथ समाज की आँखों में धूल झोकते है उस स्कूल के बच्चों का भविष्य चौपट करने में इन्हे तनिक भी संकोच नही आती...आदत से मजबूर, स्कूल से गायब रहना आदत में शुमार, ढींगे हांकेंगे बड़ी-बड़ी, लाल कोट शिक्षा के लिए खतरा...बार बार कहता आया हूँ और कहता रहूँगा...  


शिक्षक बहाली के घोटाले की स्क्रिप्ट लिखने महोदय आज कल दरभंगा के चक्कर बहुत लगा रहे है, जैसे भी हो अपनी जेब कैसे भरनी है वह अधिक महत्वपूर्ण है, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई जाए भाड़ में...


राजनीति में बढ़ती महत्वकांक्षा और चुनावी खर्चे ऊपर करने के चक्कर में ये महाशय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करने में लगे है तो कोई आश्चर्य नहीं...


समाज भी तो सोया ही है, स्कूल कब खुलता है ? शिक्षक आते है की नही ? कोई मतलब नही, न ही समाज सवाल करने वाला, न ही ये ज़नाब जवाब देने वाले... इस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले संख्या अनुसार अधिकांश बच्चे घटते क्रम में क्रमशः मुख्य रूप से यादव, सहनी, पासवान, चमार जाति से संबंध रखते है और इनमे से कोई रोकने-टोकने वाला नहीं हद है, कोई कहने-सुन्ने वाला नही काहे कि...


"सइंया भये कोतवाल फिर डर काहे का", ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO)इनकी जेब में है, रजिस्टर मेन्टेन हो ही जाता है...यादव, सहनी, पासवान इत्यादि बेफकूफ है ही, ऐसा ये मानते है सच्ची में, मौज काटों... 😂😂😂


शिक्षा बहुमल्य है इसका कोई मूल्य नहीं, प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए प्रारंभ के 5 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, शिक्षा की दृष्टि से यही वह समय होता है जब बच्चों में शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, और विश्वास का बीज बोया जाता है किन्तु ऐसे शिक्षक को इन चीजों से क्या मतलब, बहुजन समाज के बच्चे है अगर ये पढ लिख गए तो ऐसे धूर्त राजनीतिक मानसिकता के लोगो की दुकान चलने की बजाय बहुत से सवाल पैदा हो जायेंगे...


समाज को मिलकर ऐसे शिक्षकों से सवाल करना होगा सरकार की क्या भूमिका है वह बाद की बात है, ये अपनी भूमिका इतनी लापरवाही से किनके इशारे पर निभा रहे है ?  बिल्ली को दूध की रखवाली नहीं दी जाती "शिक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए"


🙏बाबा भीम राव अंबेडकर ने एक बात कहीं थी,"शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा", अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर समाज को सजग बनना पड़ेगा...शिक्षा सपनो को पंख देती है और ऊँची उड़ान के लिए प्राथमिक स्तर की शिक्षा पर जोर देना पड़ेगा! 🙏  


समाज सोचे-विचारे ये एक दो बार की बात नहीं है ऐसी लापरवाही इनकी आदत बन चुकी है, बिना किसी सरकारी आदेश या मीटिंग नोटिस के बगैर इनकी गैरहाजरी पर समाज इन्हे घेरे अन्यथा मूखर्ता बच्चों में सोचने-समझने शक्ति विकसित नहीं होने देगी...इनकी इस आदत का प्रभाव लगभग अन्य कई और विधालयों में देखने सुनने को मिलता, इन्हे सुधारिये सब सुधर जायेंगे, 


"कुछ ही शिक्षक ईमानदारी और लगन से बच्चों को पढ़ा लिखा रहे है" 


       तनख्वा उठाओ-राजनीति में लगाओ 

स्कूल से गायब रहो-शिक्षा पर बहस करते जाओ 

🙏🙏🙏क्या कमाल की नीति है 🙏🙏🙏


हमारे आदरणीय लालू जी और कर्पूरी जी इन दोनों जननेताओं में ऐसी आदत नहीं थी, ये दोनों महापुरुष राजनीति क्रियाकलापों से पहले अपने शुरुआती दिनों में दैनिक  जीविका कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने के बाद राजनीति के लिए समय देते थे, इनसे ही कुछ सीख़ लेते...आदरणीय लालू जी ने अपने कई भाषणों में समाज को पठन पठान पर जोर दिया है पर ये बात भी इन्हे याद कहाँ ? सिर्फ तनख्वा के लिए मार करने को नहीं कहा है 


पर भईया ऐसे गुण को अपनाने से झोली भरने की प्लानिंग फेल हो जाएगी न -😂😂😂

Resources:-Kranti

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के पदाधिकारियों सें वार्तालाप

ड्राइवर ऐसोसियेशन आफ बिहार के दरभंगा जिला प्रभारी भाई हुकूमदेव यादव और कोषाध्यक्ष भाई मनोज यादव से बातचीत हुई। ड्राइवर भाईयों के मान सम्मान व अधिकार के लिए लड़ने वाले इन संघर्षशील भाइयों का विचार जनकल्याण के लिए अटल और अडिग दिखा। समाज में अमूमन ड्राइवर को देखकर एक हीन भावना उत्पन्न होती रही है कि ड्राइवर चोर,बेईमान,धूर्त और बदमाश होता है। जहां भी थोड़ी बहुत ड्राइवर की गलती दिखी, तो लोग टूट पडते है। उसके बचाव में लोग कम आते है पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते है। खासकर इन भाईयों नें सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई दे रहें हैं और ड्राइवर ऐशोसियेशन के माध्यम से उसे नसीहत भी दे रहें हैं। इसी उद्देश्य को ठीक से समझने और समझाने के लिए हमने अपराध नामक पुस्तक ससम्मान भेंट किया। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने की जिज्ञासा और तरीका बेहतर होना चाहिए। हर पेशा में अच्छे लोग हैं...और अच्छे लोग किसी भी परिस्थिति में अच्छा काम तलाश कर लेते है। दोनों संघर्षशील भाइयों को उनके अच्छे कार्य और सच्चे विचार के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर से कामना करते है की इन संघर्षशील और जुझारू भाइयों को स्वस्थ रखे...

सचिवालय पदाधिकारी को किया गया पुस्तक भेंट।

पटना सचिवालय स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुरेंद्र राय को मेरे द्वारा एक विशेष अवसर पर स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया। सुरेंद्र राय सर वर्तमान में सचिवालय के सबसे अच्छे और सरल आचरण वाले पदाधिकारी है, इनसे मिलने पर पता चला लोग जितना बोल रहे थे उससे भी अधिक सरल स्वभाव के है। इनका हमेशा प्रयास रहता है कि किसी भी व्यक्ति को हमारे वजह से आफिस का चक्कर ना लगाना पड़े। बिहार सरकार के कार्यालय का दायित्व तो अच्छे से निर्वहन कर ही रहे है साथ ही समाज हीत के लिए भी बहुत प्रयास कर रहे है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अद्भुत योगदान दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से वैशाली स्थित एक जगह उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कम शुल्क में शिक्षालय संचालन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के टेक्निकल कोर्सेज कराए जाते है। यह समाज के लिए गौरव की बात है। एक व्यक्ति पढ़ लिख कर सिर्फ अपने जीवन को ही नहीं सवार रहा है बल्कि समाज में हर जरुरतमंद युवाओ को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अमूल्य योगदान दे रहा है। अपने निजी जीवन दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व पर भी चिंतन करना एक अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति...

महानायक वीर लोरिक का संक्षिप्त परिचय

वीर लोरिक एक विशाल ऐतिहासिक महानायक हैं जो अपने शौर्य और अपार बल के लिए समस्त उत्तर भारत में विख्यात हैं। वीर लोरिक का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया जनपद (वर्तमान ) के गऊरा गाँव में पंवार गोत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी अहीर घराने में हुआ था। उनके जन्म काल निर्धारण को लेकर बहुत विवाद है - कोई विद्वान् उन्हें ईसा के पूर्व का बताते हैं तो कुछ उन्हें मध्ययुगीन मानते हैं। कुछ विद्वानों नें पाचवीं और छठी शताब्दी में उनके जन्म काल मान रहें हैं। वीर लोरिक राजा भोज के वंशज भी माने जाते हैं जो सन् (1167-1106) में राजा थे। जनश्रुतियों के महानायक लोरिक की कथा से सोनभद्र के ही एक अगोरी (अघोरी?) किले का गहरा सम्बन्ध है, यह किला अपने भग्न रूप में आज भी मौजूद तो है मगर है बहुत प्राचीन और इसके प्रामाणिक इतिहास के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। यह किला ईसा पूर्व का है किन्तु दसवीं सदि के आस पास इसका पुनर्निर्माण खरवार और चन्देल राजाओं ने करवाया। अगोरी दुर्ग के ही नृशंस अत्याचारी राजा मोलागत से लोरिक का घोर युद्ध हुआ था। बजरंगबली हनुमान के अंश कहे जाने वाले वीर लोरिक योगमाया माँ भवानी के बहुत बड़े भ...